1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मैच फिक्सिंग को अपराध बनाने के प्रस्ताव को पाकिस्तानी पीएम इमरान खान ने दी मंजूरी

मैच फिक्सिंग को अपराध बनाने के प्रस्ताव को पाकिस्तानी पीएम इमरान खान ने दी मंजूरी

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 17, 2020 05:47 pm IST,  Updated : Jun 17, 2020 05:47 pm IST

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सूत्रों के अनुसार पीसीबी अध्यक्ष एहसान मनी की इस सप्ताह के शुरूआत में इमरान से हुई मुलाकात के दौरान यह हरी झंडी मिली। इमरान ने कोरोना वायरस महामारी के बीच टीम को इंग्लैंड दौरे पर जाने की अनुमति भी दे दी। 

Pakistani, PM Imran Khan, Imran khan, match fixing - India TV Hindi
Imran Khan Image Source : FILE

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और देश के क्रिकेट बोर्ड के मुख्य संरक्षक इमरान खान ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की भ्रष्टाचार निरोधक संहिता में संशोधन और मैच फिक्सिंग को अपराध का दर्जा बनाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी। 

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सूत्रों के अनुसार पीसीबी अध्यक्ष एहसान मनी की इस सप्ताह के शुरूआत में इमरान से हुई मुलाकात के दौरान यह हरी झंडी मिली। इमरान ने कोरोना वायरस महामारी के बीच टीम को इंग्लैंड दौरे पर जाने की अनुमति भी दे दी। 

सूत्र ने कहा ,‘‘ इमरान ने नये कानूनों के मसौदे का समर्थन किया और मनी को इसे कानून तथा संबंधित मंत्रालयों से मंजूरी दिलाने के लिये भी कहा ताकि इसे संसद में रखा जा सके। ’’ 

नयी संहिता के तहत बोर्ड मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग को अपराध का दर्जा देगा और इसके लिये कड़े दंड का भी प्रावधान होगा जिसमें जेल शामिल है । अब तक पीसीबी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की ही भ्रष्टाचार निरोधक आचार संहिता का पालन करता था। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल