1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. उमर अकमल के बैन को कम किए जाने के फैसले को चुनौती देगा पीसीबी

उमर अकमल के बैन को कम किए जाने के फैसले को चुनौती देगा पीसीबी

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 10, 2020 09:42 pm IST,  Updated : Aug 10, 2020 09:42 pm IST

पीसीबी की भ्रष्टाचार निरोधक संहिता के तहत स्वतंत्र अधिनिर्णायक के फैसले के खिलाफ अपील स्विटजरलैंड स्थित खेल पंचाट में ही की जा सकती है। 

PCB, umar Akmal, reduce the ban- India TV Hindi
Umar Akmal Image Source : AP

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सोमवार को ऐलान किया कि वह भ्रष्टाचार निरोधक संहिता का उल्लंघन करने वाले बल्लेबाज उमर अकमल पर लगा प्रतिबंध कम करने के फैसले को खेल पंचाटमें चुनौती देगा। पिछले महीने अकमल का तीन साल का प्रतिबंध स्वतंत्र अधिनिर्णायक फकीर मोहम्मद खोकार ने घटाकर 18 महीने का कर दिया। 

पीसीबी की भ्रष्टाचार निरोधक संहिता के तहत स्वतंत्र अधिनिर्णायक के फैसले के खिलाफ अपील स्विटजरलैंड स्थित खेल पंचाट में ही की जा सकती है। 

पीसीबी ने एक बयान में कहा ,‘‘ भ्रष्टाचार निरोधक मामलों को पीसीबी गंभीरता से लेता है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा ।’’ 

इसमें कहा गया ,‘‘ पीसीबी मानती है कि उमर जैसे सीनियर क्रिकेटर को इसके परिणामों के बार में पता था जिसने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भ्रष्टाचार निरोधक कई लेक्चर में भाग लिया है।’’ 

अकमल का प्रतिबंध इस साल फरवरी से अगस्त 2021 तक लागू रहेगा। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल