1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोहली और अनुष्का ने कोरोना राहत अभियान के तहत जुटाये 11 करोड़ रूपये

कोहली और अनुष्का ने कोरोना राहत अभियान के तहत जुटाये 11 करोड़ रूपये

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : May 12, 2021 07:04 pm IST,  Updated : May 12, 2021 09:25 pm IST

कोहली और अनुष्का ने खुद दो करोड़ रूपये दिये हैं । इस अभियान से एकत्र धनराशि एक्ट ग्रांट्स को कोरोना राहत कार्यों के लिये दी जायेगी।

Virat Kohli and Anushka Sharma - India TV Hindi
Virat Kohli and Anushka Sharma  Image Source : INSTAGRAM

भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली और उनकी अभिनेत्री पत्नी अनुष्का शर्मा ने भारत में कोरोना राहत कार्यों के लिये धनराशि जुटाने के अपने अभियान में करीब 11 करोड़ रूपये जुटा लिये हैं।

कोहली और अनुष्का ने खुद दो करोड़ रूपये दिये हैं । इस अभियान से एकत्र धनराशि एक्ट ग्रांट्स को कोरोना राहत कार्यों के लिये दी जायेगी। शुरूआत में उनका लक्ष्य ‘केटो’ के तहत सात करोड़ रूपये एकत्र करने का था लेकिन उससे ज्यादा धन इकट्ठा हो गया है।

बता दें विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के इस अभियान में एमपीएल स्पोटर्स फाउंडेशन ने भी पांच करोड़ रूपये दिये हैं। जिसके बाद विराट कोहली ने ट्वीट कर फाउंडेशन का धन्यवाद किया।

विराट कोहली ने ट्वीट कर लिखा, कोरोना के खिलाफ लड़ाई में आपकी 5 करोड़ की मदद के लिए धन्यवाद। हम कोरोना राहत कोष का लक्ष्य बढ़ाकर 11 करोड़ कर रहे हैं। आपकी इस मदद के लिए मैं और अनुष्का बहुत आभारी हैं।

 

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल