1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टी20 मुकाबले में विश्व एकादश से भिड़ेगा वेस्टइंडीज, जानिए कब और कहां खेला जाएगा मैच

टी20 मुकाबले में विश्व एकादश से भिड़ेगा वेस्टइंडीज, जानिए कब और कहां खेला जाएगा मैच

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 15, 2018 01:19 pm IST,  Updated : Feb 15, 2018 01:19 pm IST

आईसीसी ने वेस्टइंडीज और विश्व एकादश के मुकाबले को अंतरराष्ट्रीय मैच का दर्जा दिया है।

वेस्टइंडीज टीम- India TV Hindi
वेस्टइंडीज टीम

क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही टी20 क्रिकेट की सबसे मजबूत टीम वेस्टइंडीज और वर्ल्ड इलेवन का आमना-सामना होगा। दोनों के बीच एक टी20 मुकाबला खेला जाएगा। ये मुकाबला 31 मई को इंग्लैंड के लॉर्ड्स में आयोजित किया जाएगा।

इस मैच के जरिए हाल में आए तूफान से क्षतिग्रस्त हुए कैरेबियाई मैदानों के लिए पैसे और फंड जुटाया जाएगा। मैच 31 मई को खेला जाएगा और आईसीसी ने इस मैच को  अंतरराष्ट्रीय मैच का दर्जा दिया है।

मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) ने बयान में बताया कि इस मैच के जरिए जुटाए जाने वाले पैसों का इस्तेमाल एंग्विला के जेम्स रोनाल्ड वेबस्टर पार्क और डोमीनिका के विंडसर पार्क स्टेडियम के नवीनीकरण के लिए किया जाएगा जो पिछले साल सितंबर में तूफान इरमा और मारिया से क्षतिग्रस्त हो गए थे। आपको बता दें कि वेस्टइंडीज की टीम टी20 क्रिकेट की सबसे धाकड़ और सबसे ज्यादा बार विश्व कप जीतने वाले टीम है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल