1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जब मैं मैच खेलता था तब मैच फिक्सरों से घिरा रहता था: शोएब अख्तर

जब मैं मैच खेलता था तब मैच फिक्सरों से घिरा रहता था: शोएब अख्तर

 Reported By: IANS
 Published : Nov 02, 2019 06:17 pm IST,  Updated : Nov 03, 2019 08:53 am IST

एक टीवी शो पर अख्तर ने कहा कि पाकिस्तान के लिए खेलते हुए उन्हें ऐसा लगता था कि वह 11 की टीम के साथ नहीं 21 की टीम के साथ खेल रहे हैं।

Shoaib Akhtar, Pakistan Cricketer, Match Fixing, ICC, PCB- India TV Hindi
एक टीवी शो पर अख्तर ने कहा कि पाकिस्तान के लिए खेलते हुए उन्हें ऐसा लगता था कि वह 11 की टीम के साथ नहीं 21 की टीम के साथ खेल रहे हैं।  Image Source : YOUTUBE/GETTY IMAGES

नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने कहा कि वह जब खेला करते थे तब मैच फिक्सरों से घिरा रहा करते थे। एक टीवी शो पर अख्तर ने कहा कि पाकिस्तान के लिए खेलते हुए उन्हें ऐसा लगता था कि वह 11 की टीम के साथ नहीं 21 की टीम के साथ खेल रहे हैं। अख्तर असल में 2010 में फिक्सिंग प्रकरण की बात कर रहे थे जिसमें मोहम्मद आमिर, पाकिस्तान के तत्कालीन कप्तान सलमान बट और तेज गेंदबाज मोहम्मद आसिफ फंसे थे।

अख्तर ने कहा, "मुझे हमेशा विश्वास था कि मैं पाकिस्तान को धोखा नहीं दे सकता, इसलिए मैच फिक्सिंग नहीं। मैं मैच फिक्सरों से घिरा हुआ था। मैं 21 खिलाड़ियों के साथ खेल रहा था जिसमें से 11 उनके और 10 हमारे खिलाड़ी होते थे। कौन जाने कौन मैच फिक्सर है। बहुत मैच फिक्सिंग हुआ करती थी। आसिफ ने मुझे बताया था कि उन्होंने कौन से मैच फिक्स किए थे और कैसे किए थे।"

44 साल के अख्तर ने कहा कि जब उन्हें मैच फिक्सिंग के बारे में पता चला तो वह हैरान रह गए।

उन्होंने कहा, "मैंने आमिर और आसिफ को समझाने की कोशिश की। यह प्रतिभा को बर्बाद करना है। जब मैंने इस बारे में सुना तो मैं काफी दुखी हुआ और मैंने दीवार में मुक्का मारा। पाकिस्तान के दो शीर्ष गेंदबाज, दो शानदार तेज गेंदबाज बर्बाद हो गए थे। कुछ पैसों के लिए उन्होंने अपने आप को बेच दिया था।"

अख्तर ने 2011 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल