1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World Cup 2019: नाथन कुल्टर नाइल ने वर्ल्ड कप में रचा इतिहास, ये बड़ा रिकॉर्ड किया अपने नाम

World Cup 2019: नाथन कुल्टर नाइल ने वर्ल्ड कप में रचा इतिहास, ये बड़ा रिकॉर्ड किया अपने नाम

 Reported By: IANS
 Published : Jun 06, 2019 10:32 pm IST,  Updated : Jun 06, 2019 10:32 pm IST

आस्ट्रेलिया के नाथन कुल्टर नाइल ने गुरुवार को विश्व कप में आठवें नंबर पर आकर एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने के रिकार्ड अपने नाम कर लिया है।

World Cup 2019: नाथन कुल्टर...- India TV Hindi
World Cup 2019: नाथन कुल्टर नाइल ने वर्ल्ड कप में रचा इतिहास, ये बड़ा रिकॉर्ड किया अपने नाम Image Source : GETTY IMAGES

नॉटिंघम| ऑस्ट्रेलिया के नाथन कुल्टर नाइल ने गुरुवार को विश्व कप में आठवें नंबर पर आकर एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने के रिकार्ड अपने नाम कर लिया है। नाथन ने ट्रेंट ब्रिज मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे मैच में आठवें नंबर पर आकर 60 गेंदों पर 92 रनों की पारी खेली। यह विश्व कप में आठवें नंबर आकर किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सर्वोच्च स्कोर है। 

नाथन के इस स्कोर की मदद से मुश्किल स्थिति में फंसी ऑस्ट्रेलिया 49 ओवरों में सभी विकेट खोकर 288 रन बनाने में सफल रही। नाथन ने स्टीव स्मिथ के साथ सातवें विकेट के लिए 102 रनों की शतकीय साझेदारी की। 

इससे पहले नाथन ने कभी भी 64 रन से ज्यादा नहीं बनाए थे। प्रथम श्रेणी और लिस्ट-ए क्रिकेट में उनके नाम पांच अर्धशतक हैं। साथ ही नाथन का यह स्कोर पर आठवें नंबर किसी भी आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सर्वोच्च स्कोर भी है।

यही नहीं नाथन अगर चार रन और बना लेते तो आठवें नंबर सबसे ज्यादा रन बनाने का विश्व रिकार्ड उनका ही होता जो अभी इंग्लैंड के क्रिस वोक्स के नाम है। वोक्स ने श्रीलंका के खिलाफ 2016 में 95 रन बनाए थे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल