1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs SA: साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों ने किया नाक में दम, टीम इंडिया को घर पर 44 साल बाद देखना पड़ा ऐसा दिन

IND vs SA: साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों ने किया नाक में दम, टीम इंडिया को घर पर 44 साल बाद देखना पड़ा ऐसा दिन

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Nov 23, 2025 02:15 pm IST,  Updated : Nov 23, 2025 02:15 pm IST

IND vs SA: गुवाहाटी टेस्ट मैच के दूसरे दिन 2 सेशन का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका की टीम ने अपनी पहली पारी के स्कोर को 400 रनों के पार पहुंचा लिया था, इसी के साथ वह एक बड़ा कमाल भी करने में कामयाब रहे।

IND vs SA Guwahati Test Match- India TV Hindi
भारत बनाम साउथ अफ्रीका, गुवाहाटी टेस्ट मैच Image Source : PTI

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है, जिसमें साउथ अफ्रीकी टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लेने में बिल्कुल भी देरी नहीं लगाई थी। दूसरे दिन जब दूसरे सेशन का खेल खत्म हुआ तो उस समय तक साउथ अफ्रीका की टीम ने अपनी पहली पारी में 7 विकेट के नुकसान पर 428 रन बना लिए थे, जिसमें वह एक ऐसा कमाल करने में कामयाब रहे जो इससे पहले भारतीय टीम के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में भारत में मुकाबला खेलते हुए सिर्फ 2 टीमों ने किया था।

टीम इंडिया को 44 साल बाद घर पर देखना पड़ा ऐसा दिन

गुवाहाटी टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका टीम की पहली पारी में दूसरे सेशन का खेल खत्म होने तक उनकी तरफ से चार ऐसी साझेदारी देखने को मिली जो 80 या उससे अधिक रनों की थी। भारतीय टीम को घर पर 44 साल बाद टेस्ट क्रिकेट में ऐसा दिन देखना पड़ा जब किसी टीम की पारी में चार 80 या उससे अधिक रनों की साझेदारी देखने को मिली। अफ्रीका इस लिस्ट में पहली टीम है, जिसमें उनसे पहले वेस्टइंडीज ने तीन बार ये कारनामा किया था तो वहीं एक बार इंग्लैंड की टीम करने में कामयाब रही थी। इसके अलावा साउथ अफ्रीका टीम की तरफ से पहली बार भारत में टेस्ट मैच खेलते हुए उनके नंबर-7 या उससे नीचे के 2 खिलाड़ी 50 या उससे अधिक रनों की पारी खेलने में कामयाब हो सके।

सेनुरन मुथुसामी ने किया टीम इंडिया की नाक में दम

साउथ अफ्रीका ने गुवाहाटी टेस्ट मैच के लिए अपनी प्लेइंग 11 में सेनुरन मुथुसामी को शामिल किया था, जिसमें उनका ये फैसला पहली पारी में बल्लेबाजी के दौरान पूरी तरह से सही साबित हुआ है। सेनुरन मुथुसामी के बल्ले से बेहतरीन 109 रनों की पारी देखने को मिली, जिसके दम पर अफ्रीका टीम का स्कोर 400 के पार पहुंच सका। वहीं टेस्ट क्रिकेट में ऐसा पांचवीं बार हुआ है जब किसी पारी में भारतीय टीम की तरफ से पांच गेंदबाजों ने 25 या उससे अधिक ओवर्स की बॉलिंग की है।

ये भी पढ़ें

मजाक बना रखा है टेस्ट क्रिकेट को..., मैच के बीच कुलदीप यादव पर भड़के कप्तान ऋषभ पंत; देखें VIDEO

सेनुरन मुथुसामी ने शतक जड़कर किया बड़ा कमाल, ऐसा करने वाले बने तीसरे बल्लेबाज

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल