India vs New Zealand 2nd ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज चल रही है। सीरीज का दूसरा मुकाबला आज राजकोट में खेला गया, जिसमें न्यूजीलैंड ने भारत को 7 विकेट से हरा दिया। डेरिल मिचेल ने 131 रनों की पारी खेली और नाबाद लौटे। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड को 285 रनों का टारगेट दिया। इसके जवाब में न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल के शतक की मदद से 285 रनों का लक्ष्य सिर्फ 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
भारत की प्लेइंग XI: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
न्यूजीलैंड की प्लेइंग XI: डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, विल यंग, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), जैकरी फाउलक्स, जेडन लेनोक्स, काइल जैमीसन, क्रिस्टियन क्लार्क।