1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2020 : धवन ने रबाडा और नोर्जे की बॉलिंग पार्टनरशिप को घातक करार दिया

IPL 2020 : धवन ने रबाडा और नोर्जे की बॉलिंग पार्टनरशिप को घातक करार दिया

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 15, 2020 09:31 am IST,  Updated : Oct 15, 2020 09:31 am IST

दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज़ शिखर धवन ने कगिसो रबाडा और एनरिक नार्जे के गेंदबाजी प्रदर्शन की सराहना करते हुए दोनों की साझेदारी को घातक करार दिया है।

IPL 2020 : धवन ने रबाडा और...- India TV Hindi
IPL 2020 : धवन ने रबाडा और नोर्जे की बॉलिंग पार्टनरशिप को घातक करार दिया Image Source : IPLT20.COM

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ रोमांचक 13 रनों से जीत दर्ज करने के बाद दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज़ शिखर धवन ने कगिसो रबाडा और एनरिक नार्जे के गेंदबाजी प्रदर्शन की सराहना करते हुए दोनों की साझेदारी को घातक करार दिया है।

162 रन का पीछा करते हुए राजस्थान रॉयल्स 8 विकेट पर 148 रन ही बना सकी। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से तुषार देशपांडे और एनरिक नार्जे ने दो-दो विकेट लिए। इस जीत के साथ ही श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स पाइंट टेबल में टॉप पर पहुंच गई है।

IPL 2020 : दिल्ली के खिलाफ मिली हार से निराश हैं राजस्थान के कप्तान स्टीव स्मिथ, बल्लेबाजों को दी यह सलाह

राजस्थान को आखिरी ओवर में 22 रनों की दरकार थी लेकिन तुषार देशपांडे ने सिर्फ 9 रन खर्च किए। इस तरह दिल्ली ने 13 रनों से मैच अपने नाम कर लिया। देशपांडे का इस सीजन ये पहला मैच था। दूसरी ओर रबाडा अपने चार ओवरों में 28 रन देकर 1 विकेट चटकाया।

जीत के बाद धवन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "नोर्जे और रबाडा महान गेंदबाज हैं। रबाडा एक लीजेंड हैं, जब वे दोनों एक साझेदारी के रूप में गेंदबाजी करते हैं, तो घातक साबित होते है, वे शुरुआती विकेट ले रहे हैं और जब हम उन्हें डेथ ओवरों के दौरान वापस लाते हैं, तो हमें पता है कि वे काम करेंगे। हम गेंदबाजी में भाग्यशाली हैं, स्पिनर भी अपना काम कर रहे हैं। हर कोई प्रदर्शन कर रहा है और यह एक अच्छी टीम का संकेत है।"

IPL 2020 : कप्तान श्रेयस अय्यर के कंधे की चोट को लेकर धवन ने दी बड़ी अपडेट

धवन ने कहा, "तुषार देशपांडे अद्भुत थे, विशेष रूप से इस तरह के दबाव में। उन्होंने अच्छी तरह से जवाब दिया। उन्हें स्टोक्स का महत्वपूर्ण विकेट मिला। उन्होंने खुद को शांत रखा, वे नेट्स में वास्तव में कड़ी मेहनत कर रहे हैं। वह अपनी योजनाओं में स्पष्ट था, वास्तव में उसे ऐसा करते हुए देखकर बहुत खुशी हुई। 10 वें ओवर तक दोनों टीमें बराबर थीं और लक्ष्य का सही से पीछा कर रही थी। हमने सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त करने पर फोकस किया। पता था कि अगर हमें टॉप आर्डर में विकेट मिला तो हम मैच में वापस आ सकते हैं।"

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल