1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. CSK vs SRH Dream11 : ऐसी हो सकती है धाकड़ टीम, जानिए कप्तान और उपकप्तान

CSK vs SRH Dream11 : ऐसी हो सकती है धाकड़ टीम, जानिए कप्तान और उपकप्तान

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 09, 2022 09:33 am IST,  Updated : Apr 09, 2022 09:33 am IST

चार बार की आईपीएल चैंपियन टीम चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम अभी तक तीन मैच खेल चुकीहै और हर बार उसे हार का सामना करना पड़ा है। 

MS Dhoni-Ravindra Jadeja- India TV Hindi
MS Dhoni-Ravindra Jadeja Image Source : PTI

CSK vs SRH Dream11 Team Prediction: Chennai Super Kings vs Sunrisers Hyderabad IPL 2022 Check Captain, Vice Captain

आईपीएल 2022 में आज उन दो टीमों के बीच मैच खेला जाएगा, जिनको अभी तक अपनी पहली जीत की तलाश है। दोनों टीमों प्वाइंट्स टेबल में सबसे नीचे के पायदान पर हैं। चार बार की आईपीएल चैंपियन टीम चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम अभी तक तीन मैच खेल चुकी है और हर बार उसे हार का सामना करना पड़ा है। वहीं बात अगर सनराइजर्स हैदराबाद की करें तो ये टीम भी दो मैच खेल चुकी है, लेकिन जीत नसीब नहीं हुई है। 

सीएसके पंजाब से हारी और हैदराबाद को एलएसजी ने हराया

चेन्नई सुपरकिंग्स ने अपना पिछला मैच पंजाब किंग्स के खिलाफ खेला था, लेकिन उसमें भी टीम को 54 रन की करारी हार का सामना करना पड़ा। हालांकि इस मैच में शिवम दुबे ने 57 रन की पारी खेली थी, जो टीम के लिए राहत की बात है। उधर सनराइजर्स हैदराबाद ने अपना आखिरी मैच लखनऊ सुपरजाएंट्स के खिलाफ खेला था, उसमें उसे 12 रन की करीबी हार मिली थी। इस मैच में राहुल ​त्रिपाठी ने शानदार 44 रन की पारी खेली थी। 

सीएसके बनाम एसआरएच मैच की ड्रीम 11 टीम 
विकेट कीपर : निकोलस पूरन
बल्लेबाज : केन वि​लियमसन, रॉबिन उथप्पा, शिवम दुबे, अंबाती रायुडू, राहुल ​त्रिपाठी
आलराउंडर : रोमारिया शेफर्ड, मोईन अली
गेंदबाज : ड्वेन ब्रावो, उमरान मलिक, भुवनेश्वर कुमार

एसआरएच बनाम सीएसके मैच में किसे बनाएं कप्तान
कप्तान के तौर पर आपकी पहली च्वाइस केन विलियमसन हो सकते हैं। वे सनराइजर्स हैदराबाद के भी कप्तान हैं और टीम की ओर से बतौर सलामी बल्लेबाज मैदान में उतरेंगे। वहीं अगर उपकप्तान की बात करें तो रॉबिन उथप्पा को उपकप्तान बनाया जा सकता है। वे भी सीएसके की ओर से ओपनिंग करेंगे और इस वक्त अच्छे फॉर्म में भी नजर आ रहे हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल