1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मुक्केबाज सिमरनजीत कौर के लिये पांच लाख रुपये के पुरस्कार की घोषणा

मुक्केबाज सिमरनजीत कौर के लिये पांच लाख रुपये के पुरस्कार की घोषणा

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 16, 2020 10:43 pm IST,  Updated : Mar 16, 2020 10:43 pm IST

मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने कहा सिमरनजीत और उनके परिवार के सदस्यों ने यहां खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी के साथ अमरिंदर से मुलाकात की।

Simranjeet Kaur- India TV Hindi
Simranjeet Kaur Image Source : TWITTER

चंडीगढ़| पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने टोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने वाली मुक्केबाज सिमरनजीत कौर के लिये सोमवार को पांच लाख रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की। 

मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने कहा सिमरनजीत और उनके परिवार के सदस्यों ने यहां खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी के साथ अमरिंदर से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सिमरनजीत को इस शानदार उपलब्धि के लिये बधाई दी और तोक्यो ओलंपिक के लिये शुभकामनाएं दी। 

सोढ़ी ने इसके साथ ही आश्वासन दिया कि खेल विभाग सिमरनजीत को उनकी योग्यता के अनुसार उपयुक्त नौकरी देगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल