1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. डोपिंग और भ्रष्टाचार से जुडे बड़े मामले की पेरिस में शुरू हुई सुनवाई

डोपिंग और भ्रष्टाचार से जुडे बड़े मामले की पेरिस में शुरू हुई सुनवाई

 Edited By: Bhasha
 Published : Jun 08, 2020 04:22 pm IST,  Updated : Jun 08, 2020 04:22 pm IST

अदालत ने लामिने डियाक के बेटे मस्साता डियाक के वकील कि वह अर्जी भी खारिज कर दी जिसमें उन्होंने यात्रा प्रतिबंधों के कारण उनके दो वकीलों के यहां पहुंचने में असमर्थ होने के कारण मामले की सुनवाई टालने का आग्रह किया था। 

Doping, Athlete, sports - India TV Hindi
Doping Image Source : GETTY IMAGES

ट्रैक एवं फील्ड एथलीटों के डोपिंग मामले को छुपाने के लिए अवैध रूप से भुगतान के आरोप से जुड़े मुकदमे की सोमवार को सुनवाई शुरू हुई। पेरिस अदालत में रूसी एथलीटों के द्वारा कथित रूप से डोपिंग को छिपाने के लिए लाखों डॉलर के रिश्वत देने की के मामले की सुनवाई शुरू हो गयी जो छह दिन तक चलेगी। 

आरोप है कि इस रिश्वत के कारण रूस के दागी खिलाड़ियों को 2012 में ओलंपिक और अन्य प्रतियोगिताओं में प्रतिस्पर्धा करने का मौका मिला। इस मामले में एथलेटिक्स महासंघों के अंतरराष्ट्रीय संघ (आईएएएफ) के 16 साल तक अध्यक्ष रहे लामिने डियाक मुख्य आरोपी है। 87 साल के डियाक सफेद मास्क लगाकर अदालत में मौजूद थे। 

अदालत ने लामिने डियाक के बेटे मस्साता डियाक के वकील कि वह अर्जी भी खारिज कर दी जिसमें उन्होंने यात्रा प्रतिबंधों के कारण उनके दो वकीलों के यहां पहुंचने में असमर्थ होने के कारण मामले की सुनवाई टालने का आग्रह किया था। 

अभियोजन पक्ष का आरोप है कि लामिने ने खिलाड़ियों से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से 3.9 मिलियन डॉलर (लगभग 29.41 करोड़ रूपये) लिये जिससे वे प्रतिस्पर्धा जारी रख सके। इसमें लगभग 25 एथलीटो का संबंध रुस से है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल