1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Covid-19: ऑनलाइन शतरंज से आनंद और दूसरे खिलाड़ियों ने जुटाये 4.5 लाख रुपये

Covid-19: ऑनलाइन शतरंज से आनंद और दूसरे खिलाड़ियों ने जुटाये 4.5 लाख रुपये

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 12, 2020 06:08 pm IST,  Updated : Apr 12, 2020 06:08 pm IST

पूर्व विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद सहित छह शीर्ष भारतीय खिलाड़ियो ने ऑनलाइन शतरंज के प्रदर्शनी मुकाबले से कोविड-19 महामारी से लड़ने के लिए लिए साढ़े चार लाख रुपये जुटाए।

Covid-19: ऑनलाइन शतरंज से...- India TV Hindi
Covid-19: ऑनलाइन शतरंज से आनंद और दूसरे खिलाड़ियों ने जुटाये 4.5 लाख रुपये Image Source : GETTY IMAGES

चेन्नई। पूर्व विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद सहित छह शीर्ष भारतीय खिलाड़ियो ने ऑनलाइन शतरंज के प्रदर्शनी मुकाबले से कोविड-19 महामारी से लड़ने के लिए लिए साढ़े चार लाख रुपये जुटाए। इस रकम को ‘पीएम केयर्स’ कोष में दान दिया जाएगा।

‘चेस डाट काम’ द्वारा रविवार को आयोजित इस प्रदर्शनी मुकाबले में भारत के शीर्ष खिलाड़ी आनंद के अलावा दूसरे नंबर के खिलाड़ी विदित एस गुजराती, पी हरिकृष्णा, भास्करन अधिबान (सभी ग्रैंडमास्टर्स) के साथ देश की शीर्ष दो महिला खिलाड़ी कोनेरू हंपी और द्रोणावल्ली हरिका ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।

‘चेस डाट काम - इंडिया’ के निदेशक राकेश कुलकर्णी ने बताया कि 20 बोर्ड की इस प्रतियोगिता से लगभग साढ़े चार लाख रुपये जुटाये गये। कोविड-19 के कारण यात्रा प्रतिबंधों की वजह से आनंद जर्मनी में फंसे हुए हैं और उन्होंने ही इस प्रतियोगिता का विचार रखा था।

कुलकर्णी ने कहा, ‘‘ आनंद ने इस ऑनलाइन प्रदर्शनी मुकाबले का विचार रखा था। उन्होंने ही पहल कर सभी शीर्ष खिलाड़ियों को इसके लिए साथ जोड़ा। चेस डाट काम ने मुकाबले के लिए जरूरी चीजों की व्यवस्था की।’’ अपने सभी 18 मुकाबले जीतने वाले अधिबान ने कहा कि वह किसी अच्छी पहल से जुड़ी प्रतियोगिता में भाग लेकर खुश है।

हरिका ने कहा, ‘‘यह शानदार है कि हम घर से खेलकर भी अच्छे कारण के लिए धन एकत्र कर सके।’’ इस आयोजन में वही खिलाड़ी भाग ले सकते थे जिनके पास चेस डॉट ब्लिट्ज या एफआईडीई मानक रेटिंग 2000 से कम अंक थे। उनके पास पंजीकरण के समय दान करने का विकल्प था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल