1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. गोल्फ : एशियाई टूर ऑर्डर ऑफ मेरिट खिताब जीतने वाले भारत के सबसे युवा खिलाड़ी बने शुभांकर शर्मा

गोल्फ : एशियाई टूर ऑर्डर ऑफ मेरिट खिताब जीतने वाले भारत के सबसे युवा खिलाड़ी बने शुभांकर शर्मा

 Reported By: IANS
 Published : Dec 08, 2018 04:46 pm IST,  Updated : Dec 08, 2018 04:46 pm IST

भारत के शुभांकर शर्मा ने शानदार सीजन के बाद 2018 एशियाई टूर ऑफ मेरिट खिताब पर कब्जा कर लिया। शुभांकर ने बीते सीजन में कई मील के पत्थर कायम किए और कई भारतीय रिकॉर्डस को नए सिरे से लिखा।

Shubhankar Sharma- India TV Hindi
Shubhankar Sharma Image Source : PTI

नई दिल्ली। भारत के शुभांकर शर्मा ने शानदार सीजन के बाद 2018 एशियाई टूर ऑफ मेरिट खिताब पर कब्जा कर लिया। शुभांकर ने बीते सीजन में कई मील के पत्थर कायम किए और कई भारतीय रिकॉर्डस को नए सिरे से लिखा।

चंडीगढ़ निवासी 22 साल के शुभांकर यह खिताब हासिल करने वाले पांचवें और सबसे युवा भारतीय बने। शुभांकर से पहले ज्योति रंधावा (2002), अर्जुन अटवाल (2003, जीव मिल्खा सिंह (2006 और 2008) तथा अनिर्बान लाहिरी (2015) ने यह खिताब अपने नाम किया है।

इससे पहले इस खिताब पर कब्जा करने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय होने का रिकार्ड अनिर्बान के नाम था। साल 2015 में अनिर्बान एशिया नम्बर-1 बने थे और साथ ही ऑर्डर ऑफ मेरिट खिताब भी जीता था।

शुभांकर ने 2016 सीजन में ऑर्डर ऑफ मेरिट में 55वां स्थान हासिल किया था और फिर 2017 में अपना कार्ड रिटेन किया था।

अपनी इस सफलता पर शुभांकर ने कहा, "मेरे साथ जो कुछ हुआ है, उसे लेकर मैं बहुत खुश हूं। एशियाई टूर ने मेरे करियर में अहम किरदार निभाया है और मुझे दुनिया भर में खेलने का मौका दिया है। इससे मेरा खेल निखरा है। यह साल मेरे लिए सीखने के लिहाज से काफी अहम रहा है। मैं आगे भी अपना श्रेष्ठ खेल दिखाता रहूंगा।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल