1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कोरोना से लड़ने में इटली ने दान के लिये टेनिस खिलाड़ी जोकोविच का आभार किया व्यक्त

कोरोना से लड़ने में इटली ने दान के लिये टेनिस खिलाड़ी जोकोविच का आभार किया व्यक्त

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 15, 2020 07:32 pm IST,  Updated : Apr 15, 2020 07:32 pm IST

स्वास्थ्य संस्था के महानिदेशक पीटर एसेमबर्ग ने कहा, ‘‘हमने कभी उम्मीद नहीं की थी कि हमारे बैंक खाते में इतने प्रतिष्ठित व्यक्ति से दान आएगा। ’’

Novak Djokovic- India TV Hindi
Novak Djokovic Image Source : GETTY IMAGES

वाशिंगटन| दिग्गज टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच की इटली में कोरोना वायरस की रोकथाम में योगदान देने के लिये बर्गामो की स्थानीय स्वास्थ्य संस्था के अधिकारियों ने प्रशंसा की। स्वास्थ्य संस्था के महानिदेशक पीटर एसेमबर्ग ने कहा, ‘‘हमने कभी उम्मीद नहीं की थी कि हमारे बैंक खाते में इतने प्रतिष्ठित व्यक्ति से दान आएगा। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘दानकर्ताओं के नाम पढ़ते हुए विश्व टेनिस के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का नाम आने पर मैं भावुक हो गया। ’’

इस धनराशि का उपयोग वेंटिलेटर और अन्य चिकित्सा उपकरणों को खरीदने के लिये किया जाएगा। जोकोविच, उनकी पत्नी और उनके फांउडेशन ने हाल में सर्बिया में अस्पतालों की मदद के लिये दस लाख यूरो दान किये थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल