1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. अजरबैजान ग्रां प्री में हैमिल्टन ने मारी बाजी, फोर्स इंडिया के पेरेज तीसरे स्थान पर

अजरबैजान ग्रां प्री में हैमिल्टन ने मारी बाजी, फोर्स इंडिया के पेरेज तीसरे स्थान पर

 Reported By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 30, 2018 06:30 pm IST,  Updated : Apr 30, 2018 06:30 pm IST

फोर्स इंडिया के ड्राइवर सर्जियो पेरेज ने फार्मूला वन अजरबैजान ग्रां प्री में आज यहां तीसरा स्थान हासिल कर फोर्स इंडिया के लिए 15 अंक हासिल किये। पेरेज के साथी ड्राइवर एस्तेबान ओकोन हालांकि रेस पूरी नहीं कर सके। 

लुइस हैमिल्टन- India TV Hindi
लुइस हैमिल्टन

बाकू (अजरबैजान ): फोर्स इंडिया के ड्राइवर सर्जियो पेरेज ने फार्मूला वन अजरबैजान ग्रां प्री में आज यहां तीसरा स्थान हासिल कर फोर्स इंडिया के लिए 15 अंक हासिल किये। पेरेज के साथी ड्राइवर एस्तेबान ओकोन हालांकि रेस पूरी नहीं कर सके। 

परेज का यह इस साल का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है जिससे बूते टीम कंस्ट्रक्टर तालिका में छठे स्थान पर आ गयी। इससे पहले तीनों रेस में वह एक भी अंक नहीं जुटा सके थे। बहरीन ग्रां प्री में ओकोन ने दसवें स्थान पर रहते हुए एक अंक हासिल किया था। 

गत विश्व चैम्पियन ब्रिटेन के लुइस हैमिल्टन ने दुर्घटनाओं से प्रभावित इस रेस में बाजी मारी। पिछली सात रेस में यह उनकी पहली जीत है। 33 साल के हैमिल्टन इस जीत के साथ ही ड्राइवरों की तालिका में 70 अंकों के साथ पहले स्थान पर आ गये हैं। उनकी टीम के साथी किमी रैकोनेन दूसरे स्थान पर रहे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल