1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. वेतन कटौती पर सहमत हुए न्यूजीलैंड के रग्बी खिलाड़ी

वेतन कटौती पर सहमत हुए न्यूजीलैंड के रग्बी खिलाड़ी

 Edited By: Bhasha
 Published : Apr 16, 2020 12:25 pm IST,  Updated : Apr 16, 2020 12:35 pm IST

ऑल ब्लैक्स (पुरुष रग्बी टीम), न्यूजीलैंड की महिला और रग्बी सेवन्स टीमों के सदस्यों और सुपर रग्बी खिलाड़ियों को इस साल होने वाले संभावित भुगतान का 50 प्रतिशत महासंघ जारी नहीं करेगा।

Coronavirus outbreak, New Zealand Rugby, New Zealand Rugby Players’ Association, NZRPA, Rob Nichol, - India TV Hindi
New Zealand Rugby Image Source : GETTY

न्यूजीलैंड के शीर्ष रग्बी खिलाड़ी वेतन में 50 प्रतिशत की कटौती के लिए सहमत हो गए हैं क्योंकि कोरोना वायरस संक्रमण के कारण न्यूजीलैंड रग्बी (एनजेडआर) को वित्तीय संकट का सामना करना पड़ रहा है। एनजेडआर और न्यूजीलैंड रग्बी खिलाड़ी संघ ने विस्तृत चर्चा के बाद गुरुवार को समझौते की घोषणा की। 

इस समझौते के तहत ऑल ब्लैक्स (पुरुष रग्बी टीम), न्यूजीलैंड की महिला और रग्बी सेवन्स टीमों के सदस्यों और सुपर रग्बी खिलाड़ियों को इस साल होने वाले संभावित भुगतान का 50 प्रतिशत महासंघ जारी नहीं करेगा। 

यह राशि एक करोड़ 15 लाख डॉलर (दो करोड़ 50 लाख न्यूजीलैंड डॉलर) है। अगर इस साल किसी भी प्रारूप में खेल शुरू होता है तो इस राशि का कुछ हिस्सा खिलाड़ियों को दिया जा सकता है। 

अगर 2020 में आगे रग्बी मुकाबले नहीं खेले जाते हैं तो खिलाड़ियों को कोई भगतान नहीं किया जाएगा। यह समझौता खिलाड़ियों के मूल वेतन के अलावा कुछ भत्तों और वित्तीय फायदों पर लागू होता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल