1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. अगले साल भी एफ-1 कैलेंडर में रहेगी स्पेनिश ग्रां प्री

अगले साल भी एफ-1 कैलेंडर में रहेगी स्पेनिश ग्रां प्री

 Reported By: IANS
 Published : Aug 28, 2019 08:50 am IST,  Updated : Aug 28, 2019 08:50 am IST

स्पेनिश ग्रां प्री के बने रहने का मतलब है कि एफ-1 सर्किट में अब अगले साल कुल 22 रेस होंगी। 

Formula one Race- India TV Hindi
Formula one Race Image Source : AP

लंदन। स्पेनिश ग्रां प्री अगले साल भी फॉर्मूला-1 में बनी रहेगी। फॉर्मूला वन संघ (एफआईए) ने इस बात की पुष्टि की है। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, वित्तीय समस्याओं के चलते इसके अगले साल एफ-1 सर्किट में बने रहने पर संशय था, लेकिन स्थानीय सरकार द्वारा की गई मदद के बाद यह ग्रां प्री 2020 कैलेंडर में भी बनी रहेगी। 

स्पेनिश ग्रां प्री के बने रहने का मतलब है कि एफ-1 सर्किट में अब अगले साल कुल 22 रेस होंगी। 2020 में नीदरलैंडस और वियतनाम ग्रां प्री को भी शामिल किया गया है। 

फॉर्मूला वन संघ (एफआईए) अगले साल के लिए शुरुआती कैंलडर निकालेगी। एफ-1 को चेयरमैन चेस कैरी ने कहा, "स्पेन में रेस को बनाए रखने का फैसला हमारी रणनीति में था। प्रोमोटर का इस रेस को 2020 तक बनाए रखना बताता है कि बार्सिलोना विश्व स्तरीय टूर्नामेंट की मेजबानी करने की काबिलियत रखता है और इसके लिए प्रतिबद्ध है।"

कैरी मे साथ ही कहा कि कैटलन सरकार से करार को आगे बढ़ाए जाने के लिए चर्चा जारी रहेगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल