1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. थाईलैंड ओपन: भारतीय मुक्केबाज आशीष कुमार ने जीता गोल्ड तो निखत जरीन के हाथ लगा सिल्वर

थाईलैंड ओपन: भारतीय मुक्केबाज आशीष कुमार ने जीता गोल्ड तो निखत जरीन के हाथ लगा सिल्वर

 Reported By: IANS
 Published : Jul 28, 2019 07:58 am IST,  Updated : Jul 28, 2019 07:58 am IST

आशीष ने फाइनल में कोरिया के किम जिनजाए को 5-0 से मात दे अपने करियर में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहला स्वर्ण पदक जीता। 

Ashish Kumar- India TV Hindi
Ashish Kumar, Indian Boxer Image Source : TWITTER- @BFI_OFFICIAL

नई दिल्ली। एशियाई चैम्पियनशिप में रजत पदक जीतने वाले आशीष कुमार ने शनिवार को थाईलैंड ओपन में पुरुषों के 75 किलोग्राम भारवर्ग के मुकाबले में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। यह आशीष का अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहला स्वर्ण पदक है। इस टूर्नामेंट में भारत के हिस्से कुल आठ पदक आए हैं जिसमें एक स्वर्ण, चार रजत और तीन कांस्य पदक शामिल हैं। 

भारत के कुल पांच मुक्केबाजों ने फाइनल में कदम रखा था जिसमें से एक महिला वर्ग में जबकि चार मुक्केबाज पुरुष वर्ग में फाइनल में उतरे थे। 

महिला वर्ग में 51 किलोग्राम में निखत जरीन को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। वहीं पुरुष वर्ग में दीपक कुमार को 49 किलोग्राम भारवर्ग, मोहम्मद हुसामुद्दीन को 56 किलोग्राम भारवर्ग, और बृजेश यादव को 81 किलोग्राम भारवर्ग में फाइनल में हार मिली और रजत पदक से संतोष करना पड़ा। 

आशीष ने फाइनल में कोरिया के किम जिनजाए को 5-0 से मात दे अपने करियर में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहला स्वर्ण पदक जीता। 

निखत को फाइनल में एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता चीन की चांग युआन ने 5-0 से हराया। 

चाटचाइ डेटा ने हुसामुद्दीन को 5-0 से हरा रजत पदक तक ही रोक दिया जबकि उज्बेकिस्तान के मिर्जाखामेडोव नोद्रिजोन ने दीपक को पटखनी दी। 

बृजेश को थाईलैंड के ही अनावत थोंगक्राटोक ने 4-1 से हराया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल