तेजी से बढ़ते इंटरनेट और फोन के इस्तेमाल ने हमारी लाइफ को बेहद आसान बना दिया है। अब कई कठिन से कठिन काम आसानी से जाते हैं। वहीं बैंक के ज्यादातर काम जिनमें घंटो का समय बर्बाद होता था अब वह कुछ ही मिनट में हो जाते हैं। हालांकि ऐसा नहीं है कि मोबाइल और इंटरनेट ने सिर्फ फायदा ही पहुंचाया है। आनलाइन का दायरा बढ़ने के साथ ही स्कैम और फ्रॉड के मामले भी तेजी से बढ़े हैं। अगर आप ऑनलाइन की दुनिया में थोड़ी सी लापरवाही बरतते हैं तो आपको भारी नुकसान हो सकता है।
आपको बता दें कि स्कैमर्स लोगों को ठगने के लिए नए नए तरीके तलाशते रहते हैं। यही कारण है कि सरकार भी यूजर्स को सचेत करने के लिए समय समय पर एडवाइजरी जारी करती रहती है। हाल ही में डिपॉर्टमेंट ऑफ टेलीकम्यूनिकेश की तरफ से एक सीक्रेड कोड को लेकर चेतावनी जारी की गई थी। अगर आप इस सीक्रेड कोड को अपने फोन पर डायल करते हैं तो आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। आइए आपको उस सीक्रेड कोड के बारे में बताते हैं और साथ ही यह भी बताते हैं कि आखिर कैसे स्कैमर्स इसका फायदा उठाते हैं।
आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले DoT ने *401# सीक्रेड कोड को लेकर एडवाइजरी जारी की थी। स्कैमर्स पिछले काफी समय में इस कोड के जरिए लोगों को ठगी का शिकार बना रहे थे। स्कैमर्स के इस नए तरीके को लेकर सरकार ने यूजर्स को आगाह किया है। डॉट की तरफ से कहा गया कि अपने फोन पर किसी के कहने पर इस कोड़ का इस्तेमाल न करें।
दरअसल स्कैमर्स अनजान नंबर से लोगों को कॉल करते हैं और फिर उन्हें *401# कोड़ के साथ किसी अननोन नंबर कॉल करने को कहा जाता है। इस कोड को जैसे ही आप इस्तेमाल करते हैं तो इससे बिना किसी रोक टोक के कॉल फॉरवर्डिंग एक्टिवेट हो जाती है। कॉल फॉरवर्डिंग एक्टिवेट होने की वजह से आपके सभी जरूरी कॉल्स स्कैमर्स को फॉरवर्ड होने लगते हैं। इससे आपकी प्राइवेसी तो खत्म हो ही जाती है और साथ ही आपका पर्सनल डाटा भी स्कैमर्स के पास पहुंच जाता है।
यह भी पढ़ें- Airtel हुआ बेहाल! BSNL ने किया कमाल, सस्ते प्लान में मिल रही है 70 दिन की वैलिडिटी
संपादक की पसंद