1. Hindi News
  2. टेक
  3. टिप्स और ट्रिक्स
  4. Computer Shortcuts: अब बिना माउस कीजिए ये तमाम काम

Computer Shortcuts: अब बिना माउस कीजिए ये तमाम काम

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jan 07, 2016 09:07 pm IST,  Updated : Jan 07, 2016 09:07 pm IST

हमें कम्प्यूटर पर इंटरनेट ब्राउजिंग से जुड़े कुछ शार्टकट के बारे में पता होना चाहिए जो हमारा काम आसान कर दें। आज हम आपको अपनी खबर में कुछ ऐसे ही Shortcuts बताएंगे।

computer shortcut 1- India TV Hindi
computer shortcut 1

नई दिल्ली: कम्प्यूटर हो या फिर लैपटॉप...माउस का इस्तेमाल अधिकांशत: लोग करते ही हैं। माउस के इस्तेमाल से ही हम एक टैब से दूसरे टैब और एक ब्राउजर से दूसरे ब्राउजर पर जाकर अपनी पसंदीदा वेबसाइट को ओपन करते रहते हैं। माउस का इस्तेमाल सहज होता है, लेकिन इसमें हमारा काफी समय जाया हो जाता है। ऐसे में हमें कम्प्यूटर पर इंटरनेट ब्राउजिंग से जुड़े कुछ शार्टकट के बारे में पता होना चाहिए जो हमारा काम आसान कर दें। आज हम आपको अपनी खबर में कुछ ऐसे ही Shortcuts बताएंगे जिनके इस्तेमाल के बाद आपको माउस छूने की भी जरुरत नहीं पड़ेगी। जानिए इंटरनेट ब्राउजिंग से जुड़े कुछ काम के Shortcuts के बारे में।

टैब बंद करना हो तो माउस नहीं अपनाएं ये Shortcuts:

मान लीजिए आपने अपने कम्प्यूटर की स्क्रीन पर काफी सारे टैब ऑन कर रखे हैं और आपको कोई एक टैब बंद करना हो तो आपको इसके लिए माउस को छूने की जरुरत नहीं है। आप Ctrl+W के इस्तेमाल से भी ऐसा कर सकते हैं।   

गलती से कोई दूसरा टैब बंद हो जाए तो:

अगर इस दौरान आपसे कोई दूसरा टैब गलती से बंद हो जाए तो भी आपको घबराने की जरुरत नहीं है। क्योंकि अगर ऐसा आपके साथ होता है और आप कोई जरुरी टैब गलती से बंद कर देते हैं तो आप Ctrl+Shift+T के जरिए अपने पुराने टैब को वापस भी पा सकते हैं।

एक साथ सारे टैब बंद करने हो तो:

अगर आपने अपनी कम्प्यूटर स्क्रीन पर काफी सारे टैब खोल रखे हैं तो आप Ctrl+Shift+W की प्रेस करके एक साथ इन सभी को बंद कर सकते हैं।

अगली स्लाइड में जानिए अन्य Shortcuts के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tips and Tricks से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक