चैत्र नवरात्र के महापर्व के इस मौके पर राहुल गांधी ने अमेठी के देवी मंदिरों के लिए पूजन सामग्री भेजी है जिसका मंदिरों तक पहुचाने का काम अमेठी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल कर रहे हैं।
गांव के ही रहने वाले दो परिवारों के बीच खाली पड़ी सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद शुरु हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। जिसमें एक ही परिवार के चार व्यक्तियों की मौत हो गई।
2017 के विधानसभा चुनावों की बात करें तो भारतीय जनता पार्टी से गरिमा सिंह ने समाजवादी पार्टी के गायत्री प्रसाद को 5065 मतों के अंतर से पराजित किया था। उन चुनावों में गरिमा सिंह को 64226 वोट मिले थे जबकि गायत्री प्रसाद के लिए 59161 लोगों ने वोटों के जरिए अपना समर्थन दिया था।
अमेठी से भारतीय जनता पार्टी ने जहां संजय सिंह को उम्मीदवार बनाया है, वहीं गठबंधन की तरफ से समाजवादी पार्टी के महाराजी प्रजापति मैदान में हैं।
संजय सिंह की उम्मीदवारी की घोषणा के कुछ क्षण बाद शुक्ला को दिल्ली में कांग्रेस में शामिल किया गया और तुरंत उनको इस हाई प्रोफाइल सीट से टिकट दे दिया गया।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में गुरुवार को पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अमेठी में प्रदर्शन किया।
अमेठी पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि अमेठी की हर गली आज भी वैसी ही है- सिर्फ़ जनता की आँखों में अब सरकार के लिए आक्रोश है। दिलों में आज भी पहले सी जगह है- आज भी एक हैं हम, अन्याय के ख़िलाफ़! राहुल गांधी ने कहा कि नोटबंदी, जीएसटी और कृषि कानूनों का एक ही लक्ष्य है, 'हम दो हमारे दो।
पार्टी की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी सुबह 11 बजे से 12:30 बजे तक कौल हाउस से रामलीला मैदान के बाद जगदीशपुर के लिए रवाना होंगे। इसके बाद 12:30 से तीन बजे तक जगदीशपुर-हरिमऊ जन जागरण अभियान पदयात्रा में शामिल होंगे।
स्मृति ईरानी ने कहा कि अमेठी कई वर्षों तक तमाम समस्याओं से जूझती रही, मगर जिसको उसने चुनकर सदन में भेजा, वह चुपचाप बैठे रहते थे! जनता यहां सोचती थी कि आखिर हमारी बातें कब सदन में उठेगी।
अमेठी जिले के पीपरपुर थाना क्षेत्र के प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर दुर्गापुर के पास एक कार में आग लगने से एक बच्ची समेत नौ महिलाएं झुलस गईं, सभी सुलतानपुर दरगाह से लौट रही थीं। इनमें दो की हालत गंभीर है।
उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में 25 वर्षीय महिला ने अपनी ढाई साल बच्ची की फांसी लगाकर कथित तौर पर हत्या करने के बाद फंदे पर लटककर खुदकुशी कर ली।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस पर करारा प्रहार किया।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्री मंत्री आनंद शर्मा ने पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के एक बयान पर मचे बवाल के बाद बुधवार को कहा कि उन्होंने अपने किसी अनुभव के आधार पर टिप्पणी की होगी।
स्थानीय सांसद व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मकान बनाने के लिए अमेठी में जमीन खरीदी है।
केंद्रीय मंत्री व अमेठी से भारतीय जनता पार्टी (BJP) सांसद स्मृति ईरानी अमेठी में अपना घर बनाएंगी जिसके लिए जमीन का बैनामा (रजिस्ट्री) कराने वह सोमवार को एक दिन के अमेठी दौरे पर आ रही हैं।
समाजवादी पार्टी की सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे और खनन घोटाले के आरोपी गायत्री प्रसाद प्रजापति के भतीजे का शव शुक्रवार को अमेठी में रेलवे ट्रैक पर मिला है।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि अमेठी से राजनीतिक नहीं, बल्कि पारिवारिक रिश्ता है और परिवार के ये रिश्ते कभी कमजोर नहीं हो सकते। प्रियंका गांधी वाद्रा बुधवार को अमेठी के ज़ामों ब्लॉक की न्याय पंचायत दखिन वारा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक को वीडियो कांफ्रेंस के जरिये संबोधित कर रही थीं।
दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती को अमेठी में गिरफ्तार कर लिया गया है। यहां पर वो पुलिस की टीम के साथ बातचीत कर रहे थे, इसी दौरान उनके ऊपर एक युवक ने काली स्याही फेंकी।
अमेठी जिले के थाना शिवरतनगंज पुलिस ने 15 वर्षीय छात्रा से छेड़खानी व दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोप में मदरसा शिक्षक को शुक्रवार को गिरफ्तार किया।
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के संसदीय क्षेत्र अमेठी में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। दबंगों ने पहले तो दलित ग्राम प्रधान के पति का अपहरण किया, फिर एक मकान के अहाते में उन्हें जिंदा जलाकर फरार हो गए।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़