इमरान खान पर नौ मई, 2023 को लाहौर कोर कमांडर हाउस (जिन्ना हाउस के नाम से जाना जाता है), अस्करी टॉवर और शादमान थाने पर हमलों के लिए लोगों को उकसाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। तब से वह लगातार जेल में हैं।
पाकिस्तानी सेना से इमरान खान को अपनी हत्या का डर सता रहा है। इसका दावा खुद कई बार वह कर चुके हैं। अब 9 मई की हिंसा मामले में सेना उन्हें हिरासत में लेना चाहती है। इसके खिलाफ इमरान खान कोर्ट पहुंच गए हैं।
पाकिस्तान में सियासी पारा हाई है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कड़े लहजे में कहा है कि सेना और उसके नेतृत्व के खिलाफ किए जा रहे दुष्प्रचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पीएम शरीफ ने इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी पर भी निशाना साधा।
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर पिछले साल 9 मई को हुई हिंसा के सिलसिले में मुकदमा चल रहा है। इस मामले की जांच लाहौर पुलिस कर रही है। इस बीच फॉरेंसिक टीम इमरान खान का पोलीग्राफ टेस्ट करने जेल गई थी। खान ने टेस्ट से इनकार कर दिया है।
इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी ने इस्लामाबाद उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। दोनों ने कोर्ट से जेल में उच्च स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के अनुरोध किया है।
पाकिस्तान में इमरान खान की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। पाकिस्तान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के सूचना सचिव रऊफ हसन को गिरफ्तार कर लिया है।
पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की पार्टी के 4 सदस्यों को आईएसआई ने हिरासत में ले लिया है। इससे इमरान खान की पार्टी में हड़कंप मच गया है। पार्टी ने हिरासत में लिए गए सदस्यों का सीसीटीव फुटेज जारी किया है।
पाकिस्तान की सरकार ने इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पर बैन लगाने का फैसला लिया है। अब इस मामले पर पीटीआई की तरफ से प्रतिक्रिया देखने को मिली है।
इमरान खान सत्ता में रहे हों या फिर अब जेल में हों, सुर्खियों में लगातार बने हुए हैं। खान पर अब एक और गाज गिरने वाली है। पाकिस्तान की सरकार ने खान की पार्टी पीटीआई के खिलाफ बड़ा एक्शन करने का मन बना लिया है।
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मुश्किलें बढ़ने वाली है। शरीफ सरकार ने खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है।
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को उनकी बीबी बुशरा के साथ फिर जेल भेज दिया गया है। हालांकि अभी तक वह अवैध निकाह मामले में जेल में थे। मगर एक दिन पहले ही कोर्ट ने उन्हें अवैध विवाह मामले में बरी कर दिया था। इसके बाद अब अन्य मुकदमों में इमरान खान को जेल भेज दिया गया है।
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने विभिन्न मोर्चों पर शहबाज शरीफ की सरकार को परेशान कर रखा है। जेल में रहते ही इमरान खान की रणनीति के तहत उनकी पार्टी पाकिस्तान सरकार का जबरदस्त विरोध कर रही है। अब पीएम शहबाज शरीफ ने इससे निपटने का प्लान बनाया है।
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के प्रमुख गौहर खान ने फैसले का स्वागत किया और कहा कि यह स्वतंत्र न्यायपालिका की जीत है। उन्होंने कहा, ‘‘ये सभी मामले फर्जी थे और उन्हें अन्य सभी मामलों में भी न्याय मिलेगा।’’ गौहर खान ने कहा कि इमरान खान को रिहा किया जाना चाहिए क्योंकि यह आखिरी मामला था जिसमें वह जेल में हैं।
सियासी दलों के बीच महिलाओं और अल्पसंख्यकों के लिए आरक्षित सीटों के बंटवारे के मुद्दे पर पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की सहयोगी एसआईसी को आरक्षित सीटें प्रदान की हैं।
पाकिस्तान एक बार फिर से राजनीतिक संकट की ओर जाता दिखाई दे रहा है। राष्ट्रपति जरदारी ने कहा कि हम जानते हैं कि सरकार कैसे बनाई और गिराई जाती है। हम लोगों को उनके हाल पर नहीं छोड़ेंगे।
पाकिस्तान की कोर्ट ने इमरान खान की तुलना 'आतंकवादी' से की है। 9 मई को हुए दंगों के मामले में अदालत ने कहा है कि खान की हरकतें एक 'आतंकवादी' के समान थीं। । खान रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद हैं।
पाकिस्तान की कोर्ट ने इमरान खान को 9 मई को हुए दंगों के मामलों में गिरफ्तारी से पहले जमानत देने से इनकार कर दिया है। खान पिछले साल अगस्त से रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद हैं।
इस्लामाबाद में पीटीआई की होने वाली रैली को रद्द कर दिया है। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की ओर से जेल में रहते हुए पार्टी के जरिये इसकी प्लानिंग कराई गई थी। मगर सरकार की ओर से इसकी अनुमति नहीं मिल सकी।
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान इन दिनों जेल में बंद हैं। वहीं उन्होंने भूख हड़ताल की धमकी दी है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायधीश पर अविश्वास जताया है।
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को जेल से रिहा कराने के लिए संयुक्त राष्ट्र का एक समूह आगे आया है। संयुक्त राष्ट्र के समूह ने कहा है कि इमरान खान को मनमाने तरीके से जेल में कैद किया गया है।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़