MADHYA PRADESH ELECTION
-
'प्रदेश की जनता बीजेपी सरकार से हुई परेशान, इस बार होगा पूर्ण बदलाव', इंडिया टीवी चुनाव मंच पर बोले कमलनाथ
कमलनाथ ने कहा कि साल 2018 में भी जनता ने बदलाव किया था लेकिन 15 महीने बाद कुछ लोगों ने जनता के विश्वास, आशीर्वाद और लोकतंत्र की हत्या करके कांग्रेस की सरकार को गिरा दिया।
मध्य-प्रदेश | Oct 15, 2023, 03:31 PM IST -
Chunav Manch: एमपी में अबकी बार किसका खिलेगा 'कमल'? इंडिया टीवी के 'चुनाव मंच' पर कमलनाथ
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले इंडिया टीवी के 'चुनाव मंच' पर राज्य की सिसासत के धुरंधर जुट रहे हैं। इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के राजनेताओं से मुद्दे की बात और सीधे सवाल किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मंच पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने भी शिरकत की।
मध्य-प्रदेश | Oct 15, 2023, 02:40 PM IST -
मेरे घरवाले मुझे थानेदार बनाना चाहते थे, लेकिन गांव की समस्याओं ने मुझे राजनीति में ला दिया- कमल पटेल
कमल पटेल ने चुनाव मंच पर कहा कि कांग्रेस ने 15 महीने की सरकार में ही इतनी लूटपाट मचाई कि जनता को अपने फैसले पर संशय होने लगा। उन्होंने कहा कि कमलनाथ ने जनता के पैसे को अपने चहेतों में पैसा लुटाया।
मध्य-प्रदेश | Oct 15, 2023, 05:43 PM IST -
'छिंदवाड़ा विकास का नहीं, भ्रष्टाचार का मॉडल है', इंडिया टीवी चुनाव मंच पर बोले प्रहलाद पटेल
केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने 15 महीनों में जबरदस्त भ्रष्टाचार किया। जनता परेशान हो गई थी। वह अपने जिस छिंदवाडा मॉडल की बात करते हैं वह भ्रष्टाचार और दलाली भरा हुआ था।
मध्य-प्रदेश | Oct 15, 2023, 02:02 PM IST -
MP: कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट में कई चौंकाने वाले नाम, केपी सिंह अब शिवपुरी से लड़ेंगे चुनाव
कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के लिए 144 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है, जिसमें कई ऐसे चौंकाने वाले नाम भी हैं, तो वहीं कुछ उम्मीदवारों की सीट भी बदली गई है।
मध्य-प्रदेश | Oct 15, 2023, 01:02 PM IST -
प्रहलाद पटेल को बीजेपी आलाकमान क्यों लड़ा रहा विधानसभा चुनाव? इंडिया टीवी चुनाव मंच पर उन्होंने किया खुलासा
प्रहलाद पटेल ने कहा कि मध्य प्रदेश में कमलनाथ और कांग्रेस का आस्तित्व संकट में है। इन चुनावों में प्रदेश की जनता उनका सफाया कर देगी और एक बार फिर से प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आएगी।
मध्य-प्रदेश | Oct 15, 2023, 02:18 PM IST -
किसने सोचा और रखा था वंदे भारत ट्रेन का नाम? रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया टीवी चुनाव मंच पर बताया
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने चुनाव मंच पर बताया कि देश में पिछले 9 वर्षों में रेलवे ने अभूतपूर्व विकास किया। रेलवे में बड़े स्तर पर बदलाव हुआ है और हमने पिछले 9 साल में 25,871 किलोमीटर नया ट्रैक बिछाया।
राष्ट्रीय | Oct 15, 2023, 01:32 PM IST -
इंडिया टीवी के चुनाव मंच पर बोले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, 'पिछले 9 साल में रेलवे में हुआ बड़ा बदलाव'
मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को मतदान होगा और 3 दिसंबर को यह तय हो जाएगा कि राज्य में किस पार्टी की सरकार बनेगी। इससे पहले चुनाव मंच में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अपनी बात चुनाव मंच पर रखी।
मध्य-प्रदेश | Oct 15, 2023, 01:32 PM IST -
कांग्रेस ने मध्य प्रदेश चुनाव के लिए जारी की 144 उम्मीदवारों की लिस्ट, छिंदवाड़ा से कमलनाथ को टिकट
कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अपने 144 कैंडिडेट की लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस ने नवरात्रि के पहले दिन उम्मीदवारों की सूचि जारी की है। इस लिस्ट के अनुसार, कमलनाथ छिंदवाड़ा से चुनावी ताल ठोकेंगे।
मध्य-प्रदेश | Oct 15, 2023, 09:59 AM IST -
Chunav Manch: इंडिया टीवी के मंच पर जुटे हैं मध्य प्रदेश की सियासत के तमाम दिग्गज नेता, आज दिनभर देखें लाइव कवरेज
भोपाल में इंडिया टीवी के विशेष कार्यक्रम 'चुनाव मंच' में मध्य प्रदेश की सियासत से जुड़े तमाम राजनीतिक दिग्गज एक मंच पर दिखाई देंगे। यहां वे जनता के सभी सवालों का जवाब देंगे और आने वाले चुनावों पर अपनी राय रखेंगे।
मध्य-प्रदेश | Oct 15, 2023, 02:26 PM IST -
CM शिवराज के आरोपों पर कांग्रेस ने किया पलटवार, बोली- बीजेपी डूबता जहाज है
कांग्रेस ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आरोपों पर पलटवार किया है। कांग्रेस प्रवक्ता चरण सिंह सपरा ने कहा कि मध्य प्रदेश में होने वाले चुनाव में पार्टी 230 में से 145 से अधिक सीटें जीतेगी।
मध्य-प्रदेश | Oct 14, 2023, 07:05 PM IST -
मध्य प्रदेश की यह सीट है सत्ता की चाभी! जो पार्टी जीतती है, सूबे में सरकार उसी की बनती है
1972 के बाद से यह रिकॉर्ड आज तक कायम है कि जिस पार्टी ने भी मध्य प्रदेश की खरगोन सीट पर परचम लहराया है, सूबे में सत्ता भी उसी पार्टी को हासिल हुई है।
राजनीति | Oct 14, 2023, 04:56 PM IST -
शिवराज ने कमलनाथ की ठगी का किया पर्दाफाश, बोले- 'कंफ्यूज करो, वोट लो' की नीति अपना रही कांग्रेस
मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। उससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की नीति और नीयत का खुलासा किया है। मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि वोट के लिए झूठ बुलवाना कमलनाथ की आदत है।
मध्य-प्रदेश | Oct 14, 2023, 03:00 PM IST -
इंदौर में वोटिंग बढ़ाने के लिए अनोखी पहल, वोट डालकर आइए और फ्री में पोहा जलेबी खाइए
चाट-चौपाटी में मतदाताओं के लिए मुफ्त पोहे-जलेबी की पेशकश 17 नवंबर को सुबह नौ बजे तक रहेगी और इसके बाद हर मतदाता को पूरे दिन पोहा-जलेबी की कीमत में 10 प्रतिशत की खास छूट दी जाएगी।
मध्य-प्रदेश | Oct 14, 2023, 01:41 PM IST -
MP: 10 रुपए से ज्यादा का समोसा और 15 से ज्यादा की कॉफ़ी पिलाई तो चलेगा चुनाव आयोग का हंटर
चुनाव आयोग ने उम्मीदवारों की हवाई यात्रा का खर्चा 60 हजार से लेकर दो लाख रुपए प्रति घंटा तय किया है। इसके साथ ही झंडे के लिए उम्मीदवारों के चुनावी खर्चे में 5 से 400 रुपये तक जुड़ेंगे।
मध्य-प्रदेश | Oct 14, 2023, 12:03 PM IST -
प्रियंका गांधी पर आचार संहिता में योजना के ऐलान का आरोप, भाजपा ने चुनाव आयोग में दर्ज कराई शिकायत
मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दल के नेता राज्य के विधानसभा क्षेत्रों में लगातार रैली कर रहे हैं। हालांकि, भाजपा ने प्रियंका गांधी को लेकर चुनाव आयोग से एक बड़ी शिकायत की है।
मध्य-प्रदेश | Oct 13, 2023, 11:46 PM IST -
एमपी विधानसभा चुनाव के टिकटों के लिए कांग्रेस का मंथन जारी, इस दिन जारी हो सकती है पहली सूची
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच टक्कर मानी जा रही है। एकतरफ जहां बीजेपी कई सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है तो वहीं कांग्रेस ने अभी एक भी सीट पर अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया है।
मध्य-प्रदेश | Oct 13, 2023, 02:53 PM IST -
"कांग्रेस की कन्फ्यूज़ करो वोट लो की नीति," सीएम शिवराज सिंह ने बोला बड़ा हमला
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। शिवराज ने कहा कि पहले गांधी परिवार ने पूरे देश को ठगा और अब कमलनाथ गांधी परिवार को ठग रहे हैं। सीएम ने कहा कि कांग्रेस की कन्फ्यूज़ करो वोट लो की नीति है।
मध्य-प्रदेश | Oct 13, 2023, 11:22 AM IST -
एमपी में कांग्रेस के चुनावी अभियान को प्रियंका ने किया शुरू, मंडला में की जनसभा, शिवराज सरकार पर बोला हमला
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने गुरूवार को मंडला में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की शिवराज सरकार पर कई विषयों को लेकर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जनता बीजेपी सरकार से परेशान हो चुकी है और अब कांग्रेस को मौका देने वाली है।
मध्य-प्रदेश | Oct 12, 2023, 02:16 PM IST -
श्राद्ध सियासत और शिवराज... जानें कहां से शुरू हुआ और कहां तक जा रहा ये विवाद
मध्य प्रदेश में चुनावी त्यौहार में श्राद्ध पर जमकर सियासत हो रही है। मामला दो दिन पहले उठा जब कांग्रेस के नाम से बने एक अकाउंट पर शिवराज की फोटो के साथ लिखा गया "मामा का श्राद्ध।" इस पर शिवराज सिंह चौहान के पुत्र कार्तिकेय सामने आए और उन्होंने कांग्रेस को जवाब दिया कि आप पर दया करूं या गुस्सा।
मध्य-प्रदेश | Oct 12, 2023, 11:58 AM IST