President Election: राष्ट्रपति कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है और उनके उत्तराधिकारी को इससे पहले नियुक्त किया जाएगा। चुनाव के लिए अधिसूचना 15 जून को जारी की जाएगी और 29 जून नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख होगी।
President Election in India: माना ये जा रहा है कि बीजेपी राष्ट्रपति पद के लिए आदिवासी उम्मीदवार उतारने पर विचार कर रही है। अगर ऐसा हुआ तो देश को पहली बार कोई आदिवासी राष्ट्रपति मिलेंगे।
दुनियाभर में धूमधाम से मनाया जा रहा ईद-उल-फितर त्योहार, पीएम मोदी समेत कई हस्तियों ने दी बधाई
तुर्कमेनिस्तान दौरे पर गए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा- भारत और तुर्कमेनिस्तान शांतिपूर्ण, सुरक्षित और स्थिर अफगानिस्तान का मजबूती से समर्थन करते हैं तथा युद्ध की वजह से तबाह इस देश की संप्रभुता, एकता और क्षेत्रीय अखंडता पर जोर देते हैं।'
इस साल 128 पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई है। पहला समारोह 21 मार्च को आयोजित किया गया था जिसमें 54 हस्तियों को पुरस्कार प्रदान किये गए थे।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गुजरात विधानसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की आजादी के 75 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर देश आजादी के अमृत महोत्सव मना रहा है और उनका गुजरात विधानसभा में संबोधन काफी महत्वपूर्ण है। क्योंकि देश की स्वतंत्रता संग्राम की बात हो या फिर आजादी के बाद देश के विकास में गुजरात के लोगों की अहम भूमिका रही है।
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले नागरिक अलंकरण समारोह- 1(Civil Investiture Ceremony-1) में वर्ष 2022 के लिए दो पद्म विभूषण, आठ पद्म भूषण और 54 पद्म श्री पुरस्कार प्रदान करेंगे।
रूस और यूक्रेन के बीच तनाव जारी है। ऐसे में मोदी सरकार ने भारतीय छात्रों को निकालने के लिए ऑपरेशन गंगा की शुरुआत की है। आज पीएम मोदी ने राष्ट्रपति कोविंद को इस बारे में जानकारी दी।
‘बसंत पंचमी’ के अवसर पर शनिवार को सुबह 10 बजे तक लगभग 4.5 लाख श्रद्धालुओं ने यहां गंगा और संगम में स्नान किया। मेला प्रशासन के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
राष्ट्रपति ने अपने अभिभाषण में कहा, सरकार के निरंतर प्रयासों से देश एक बार फिर दुनिया की सर्वाधिक तेजी से वृद्धि करने वाली अर्थव्यवस्थाओं में से एक बन गया है।
राष्ट्रपति ने 73वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र के नाम अपने संदेश में कहा कि लोकतंत्र, न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व भारत के आधार हैं। इसके साथ ही उन्होंने जोर दिया कि संविधान में उल्लिखित मौलिक कर्तव्यों का पालन मौलिक अधिकारों के लिए उचित वातावरण बनाता है।
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि हर विजेता को एक लाख रुपये की नकद राशि और प्रमाणपत्र दिया जाता है। इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री साल 2022 के बाल पुरस्कार विजेताओं को ‘ब्लॉक चेन’ प्रौद्योगिकी का उपयोग करके डिजिटल प्रमाणपत्र देंगे।
राष्ट्र आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती मराक्रम दिवस के रूप में मना रहा है। इस अवसर पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और देश के अन्य मंत्रियों व गणमान्यजनों ने उन्हें श्रद्धाजलि दी है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्विवटर पर अपने शुभकामना संदेश में कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर भारत कृतज्ञतापूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित करता है।
राष्ट्रपति और प्रथम महिला सविता कोविंद ने जीर्णोद्धार किए गए श्री रमणा काली मंदिर में पूजा-अर्चना भी की।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अगवानी के लिए कई वरिष्ठ मंत्री असैन्य और सैन्य अधिकारियों के साथ एयरपोर्ट पर मौजूद थे।
राष्ट्रपति ने कहा, ‘संविधान में, प्रत्येक संस्था का अपना परिभाषित स्थान होता है जिसके भीतर वह कार्य करती है।’
शहीद मेजर विभूति शंकर ढोंडियाल को मरणोपांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया। उनकी पत्नी लेफ्टिनेंट निकिता कौल और मां ने सम्मान ग्रहण किया। पाकिस्तान में घुसकर एयर स्ट्राइक करने वाले विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को वीर चक्र दिया गया।
डायन प्रताड़ना के खिलाफ छुटनी देवी की अगुवाई में चली मुहिम का ही असर है कि झारखंड के चाईबासा, सरायकेला-खरसांवा, खूंटी, चक्रधरपुर के साथ साथ छत्तीसगढ़, बिहार, बंगाल और ओडिशा के सीमावर्ती इलाकों में लोगों छुटनी देवी अब एक बड़ा नाम है।
जोगम्मा विरासत की ट्रांसजेंडर लोक नर्तक और कर्नाटक जनपद अकादमी की पहली ट्रांसजेंडर अध्यक्ष मंजम्मा जोगाठी को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से पद्म श्री पुरस्कार मिला।
पीवी सिंधू ने पद्म भूषण से सम्मानित होने के बाद कहा, “यह गर्व का पल है। मुझे बहुत खुशी है, इस प्रकार के पुरस्कार हमें भविष्य में और बेहतर करने के लिए बहुत प्रोत्साहन, समर्थन और प्रेरणा देते हैं।"
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़