1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. पद्म भूषण मिलने के बाद सिंधू बोलीं- ये पुरस्कार प्रोत्साहित करते हैं

पद्म भूषण मिलने के बाद सिंधू बोलीं- ये पुरस्कार प्रोत्साहित करते हैं

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Nov 08, 2021 03:48 pm IST,  Updated : Nov 08, 2021 03:48 pm IST

पीवी सिंधू ने पद्म भूषण से सम्मानित होने के बाद कहा, “यह गर्व का पल है। मुझे बहुत खुशी है, इस प्रकार के पुरस्कार हमें भविष्य में और बेहतर करने के लिए बहुत प्रोत्साहन, समर्थन और प्रेरणा देते हैं।"

These Awards Give Us Lot Of Encouragement: PV Sindhu After...- India TV Hindi
These Awards Give Us Lot Of Encouragement: PV Sindhu After Receiving Padma Bhushan Image Source : TWITTER

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने सोमवार को भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू को पद्दम भूषण अर्पित किया है। राष्ट्रपति कोविंड ने पद्म पुरुस्कार 2020 नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में प्रदान किए थे। आपको बता दें कि ये अवॉर्ड्स हर साल 26 जनवरी पर वितरित किए जाते हैं। ये अवॉर्ड्स तीन विभागों में विभाजित हैं- पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री।

पीवी सिंधू ने पद्म भूषण से सम्मानित होने के बाद कहा, “यह गर्व का पल है। मुझे यह पुरस्कार देने के लिए मैं भारत सरकार, सभी मंत्रियों और राष्ट्रपति महोदय की बहुत आभारी हूं। मुझे बहुत खुशी है, इस प्रकार के पुरस्कार हमें भविष्य में और बेहतर करने के लिए बहुत प्रोत्साहन, समर्थन और प्रेरणा देते हैं।”

सिंधू ने कहा, “निश्चित तौर पर मैं कड़ी मेहनत करूंगी और अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगी। मेरे पास कुछ आगामी टूर्नामेंट हैं, इसलिए मुझे उम्मीद है कि मैं अच्छा प्रदर्शन करूंगी और उनमें अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगी।”

गौरतलब है कि साल 2015 में सिंधू को पद्म श्री ने नवाजा गया था और साल 2016 में उनको खेल रत्न मिला था। रियो 2016 में सिल्वर जीतने के बाद सिंधू ने 2018 में कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स में पदक जीते थे। 2019 में उन्होंने वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप जीता था। उन्होंने तब नोजोमी ओखुहारा को फाइनल में हराया था।

जोकोविच ने मेदवेदेव को हरा कर छठा पैरिस मास्टर्स खिताब जीता

इतना ही नहीं टोक्यो 2020 में उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल जीता था, और इतिहास रहचा था। उन्होंने विमेंस सिंग्ल्स में ये पदक जीता था। ये पदक जीत कर वे पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं जिन्होंने दो बार ओलंपिक मेडल जीते।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल