UGC ने KIIT में हो रहे सुसाइड मामलों को लेकर अब सख्ती दिखाई है। इस कारण अब मामले की तह तक जाने के लिए कमीशन एक फैक्ट फाइंडिंग कमेटी भी बनाई है।
ओडिशा के भुवनेश्वर के एक यूनिवर्सिटी में नेपाली छात्रा ने सुसाइड कर लिया। शव को इन्फोसिटी पुलिस ने जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोचिंग हब कहे जाने वाले कोटा शहर से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहीं नीट की तैयारी कर रहे एक स्टूडेंट की आत्महत्या का मामला सामने आया है। यह इस साल का 13वां मामला है।
ग्रेटर नोएडा की गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी की एक छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी है। छात्रा के कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है।
बिहार के बांका में एक महिला का उसके पति के साथ रील को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद महिला ने कीटनाशक खा लिया। महिला की अब मौत हो चुकी है और उसके परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है।
ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पुलिस के साथ पहुंची फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी।
यूपी के देवरिया में एक युवती ने पंखे की कुंडी से लटककर जान दे दी। आत्महत्या करने से पहले युवती ने मोबाइल से वीडियो बनाकर अपनी भाभी को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है।
सूरत में 2022-2024 के बीच आत्महत्या के 1866 मामले सामने आए, जिनमें घरेलू विवाद, बीमारी और वित्तीय संकट मुख्य कारण रहे। सूरत पुलिस ने 24 घंटे उपलब्ध हेल्पलाइन नंबर शुरू किए हैं ताकि आत्महत्या के मामलों को रोका जा सके।
टीवी के मशहूर एक्टर ललित मनचंदा 21 अप्रैल, 2025 को अपने मेरठ स्थित घर में मृत पाए गए। उन्होंने पैसों की तंगी के चलते आत्महत्या कर ली। सिने और टेलीविजन कलाकार एसोसिएशन ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।
कोटा में एक और छात्र ने अपनी जान दे दी, छात्र ने अपने रूम में पंखे से फंदे पर लटककर अपनी जान दी है। साथ ही परिवार व लोगों से अपील भी की है।
इंजीनियर ने अपने सुसाइड वीडियो में माता-पिता से माफी मांगी और कहा कि अगर उसे इंसाफ नहीं मिल पाता है तो उसकी अस्थियां नाले में बहा दी जाएं। पीड़ित पति ने पत्नी और ससुराल के लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में दो बच्चों की मां ने प्रेमी के साथ फांसी से लटककर जान दे दी। दोनों ने साथ जीने मरने की कसमें खाईं लेकिन समाज के रीति रिवाजों से डरकर दोनों ने जान दे दी।
डूंगरपुर में एक लड़की का एक शव कुएं में मिला है। युवती की आज शादी होने वाली है। लड़की के परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।
महाराष्ट्र के जाने-माने न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर शिरीष वलसंगकर ने आत्महत्या कर ली है। उन्होंने रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर अपनी जान दे दी।
गुजरात के सूरत में एक दंपत्ति और उसके नाबालिग बेटे ने तापी नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली है। दरअसल शेयर मार्केट में हुए भारी नुकसान के बाद से ही परिवार परेशान था, जिसके बाद उन्होंने आत्महत्या कर ली।
हैदराबाद में एक महिला ने दो बेटों की हत्या के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। यहां पुलिस को सात पन्ने का सुसाइड नोट भी मिला है।
एक ही परिवार के 5 लोगों ने जहर खा लिया था। इसके चलते माता-पिता और दो बच्चों की मौत हो गई थी। एक बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत में अब सुधार है। बेटी ने हत्या के पीछे की वजह बताई है।
बिजनौर जिले के किरतपुर थाना इलाके में एक महिला पति की मौत को बर्दाश्त नहीं कर सकी और जहर खाकर उसने भी अपनी जीवनलीला खत्म कर ली।
मृतक पुलिस अधिकारी की पहचान हो गई है। उनका नाम श्रीभगवान था और वह मानेसर साइबर थाने में तैनात थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
एमपी के राजगढ़ जिले में एक शख्स ने प्रेम-प्रसंग में आत्महत्या कर ली है। युवक ने सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें उसने अपनी प्रेमिका पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़