1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Chhath 2021: मेलबर्न में भी दिखी छठ की छटा, बिहार सरकार के इस वीडियो को देखकर दिन बन जाएगा

Chhath 2021: मेलबर्न में भी दिखी छठ की छटा, बिहार सरकार के इस वीडियो को देखकर दिन बन जाएगा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 11, 2021 04:36 pm IST,  Updated : Nov 11, 2021 04:39 pm IST

छठ महापर्व की धूम ना केवल भारत में बल्कि विदेशो में भी है। इसका सबूत ये वायरल वीडियो है जहां पर छठ महापर्व को मनाने के लिए कई श्रद्धालु घाट पर एकत्रित हुए।

Chhath Ghat at Melboune Australia,- India TV Hindi
Chhath Ghat at Melboune Australia, Image Source : TWITTER/BIHAR FOUNDATION, GOVT OF BIHAR

उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही लोक एकता के महापर्व की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गईं। इस महापर्व की शुरुआत 8 नवंबर से नहाय खाय के साथ हुई थी और 11 नवंबर को उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठी मैया के व्रत का उद्यापन हुआ। देशभर के घाटों में श्रद्धालुओं की भारी भरकम भीड़ देखी गई। इस दौरान सोशल मीडिया पर सात समुंदर पार छठ पूजा का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप भी कहेंगे वाह क्या बात है। 

सोशल मीडिया पर इस वायरल वीडियो को बिहार सरकार की ओर से शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए लिखा गया है- 'ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में छठ घाट। इस वीडियो में देखा जा सकता है मेलबर्न में उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए घाट को फूलों से सजाया गया है। जहां पर श्रद्धालु बड़ा संख्या में मौजूद हैं और सूर्यदेव को अर्घ्य दे रहे हैं।' 

इस वीडियो से साफ है कि छठ पूजा ना केवल भारत के कई हिस्सों में बल्कि विदेशो में भी धूमधाम से सेलिब्रेट की गई। आपको बता दें, छठ पूजा हिंदू धर्म में अकेला ऐसा पर्व है जहां पर डूबते हुए सूर्य और उगते हुए सूर्य देवता दोनों को अर्घ्य दिया जाता है। ये पर्व सादगी, नियम, पवित्रता और आस्था के लिए जाना जाता है। मुख्य रूप से छठ महापर्व उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तराखंड में मनाया जाता है।  

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।