Monday, February 16, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. कोलकाता गैंगरेप केस में चौथी गिरफ्तारी, कौन है पिनाकी बनर्जी जिसे पुलिस ने दबोचा?

कोलकाता गैंगरेप केस में चौथी गिरफ्तारी, कौन है पिनाकी बनर्जी जिसे पुलिस ने दबोचा?

Edited By: Mangal Yadav @MangalyYadav Published : Jun 28, 2025 12:12 pm IST, Updated : Jun 28, 2025 02:10 pm IST

कोलकाता पुलिस ने कथित सामूहिक बलात्कार मामले में लॉ कॉलेज के 55 वर्षीय गार्ड पिनाकी बनर्जी को गिरफ्तार किया है। यह चौथी गिरफ्तारी है।

सिक्योरिटी गार्ड पिनाकी बनर्जी   - India TV Hindi
Image Source : INDIA TV सिक्योरिटी गार्ड पिनाकी बनर्जी

कोलकाताः कोलकाता में लॉ कॉलेज की छात्रा से गैंगरेप मामले में पुलिस ने एक और गिरफ्तारी की है। पुलिस ने लॉ कॉलेज के गार्ड पिनाकी बनर्जी (55 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। छात्रा के साथ गैंगरेप केस में यह चौथी गिरफ्तारी है। कोलकाता गैंगरेप केस में पुलिस मुख्य आरोपी समेत तीन अन्य लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। 

गार्ड रूम के अंदर हुआ था गैंगरेप

एफआईआर के अनुसार, 24 वर्षीय पीड़िता के साथ 15 जून को कॉलेज के गार्ड रूम के अंदर कथित तौर पर बलात्कार किया गया था। मुख्य आरोपी ने उसके साथ बार-बार मारपीट की और उसे धमकाया, जबकि दो अन्य लोग खड़े होकर देखते रहे। उसने यह भी आरोप लगाया कि घटना के दौरान कॉलेज का गेट बंद कर दिया गया था और सुरक्षा गार्ड को बाहर इंतजार कराया गया था। 

कौन है पिनाकी बनर्जी?

 पिनाकी बनर्जी साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज का सिक्योरिटी गार्ड है। उसकी उम्र करीब 55 साल है। पुलिस ने बताया कि पिनाकी बनर्जी खड़दह पुलिस स्टेशन के अंतर्गत रामनाथ घोष गार्डन रोड और कोलकाता के कस्बा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत महाबीर मल्टी जिम के पास नस्करहाट खालपर दक्षिणपारा का निवासी है। कॉलेज परिसर में हुई घटना में पिनाकी की संदिग्ध संलिप्तता के लिए उन्हें कस्बा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने दी ये जानकारी

कोलकाता में लॉ कॉलेज की छात्रा से हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस को संदेह है कि मुख्य आरोपी ने विवाह का प्रस्ताव ठुकराए जाने के बाद अपने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस यह पता लगाने की भी कोशिश कर रही है कि यह वारदात पूर्वनियोजित थी या नहीं। अधिकारी ने बताया, “घटनाक्रम को देखते हुए ऐसा लगता है कि मुख्य आरोपी का विवाह प्रस्ताव ठुकराए जाने के बाद छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म किया गया। 

मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि

लॉ कॉलेज की प्रथम वर्ष की छात्रा ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि 25 जून की शाम को संस्थान के एक पूर्व छात्र और दो वरिष्ठ छात्रों ने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। तीनों आरोपियों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया और उसी दिन युवती की मेडिकल जांच भी कराई गई। छात्रा के गुप्तांगों और जांघों के पास बाहरी चोटों के निशान हैं, साथ ही उसकी गर्दन के आसपास चोट के निशान भी हैं। 

बता दें कि इससे पहले पुलिस ने प्रैक्टिसिंग वकील मोनोजीत मिश्रा (31), छात्र जैब अहमद (19) और प्रमित मुखर्जी (20) को अलीपुर में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया था। तीनों आरोपियों के 1 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement