1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति की दो टूक, पुतिन से कहा-जैसे भी हो, अब Russia-Ukraine War खत्म करें

दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति की दो टूक, पुतिन से कहा-जैसे भी हो, अब Russia-Ukraine War खत्म करें

 Edited By: Kajal Kumari
 Published : Jun 18, 2023 06:57 am IST,  Updated : Jun 18, 2023 08:10 am IST

दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच जारी महायुद्ध अब समाप्त होना चाहिए।

South Africa's President tells Putin- India TV Hindi
दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति ने पुतिन से की अपील Image Source : ANI

Russia Ukraine: समाचार एजेंसी अल जज़ीरा ने शनिवार को ये जानकारी दी है कि दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से दो टूक कहा है कि यूक्रेन-रूस के बीच चल रहा युद्ध जैसे भी हो, अब समाप्त होना चाहिए, रामाफोसा ने शनिवार को सेंट पीटर्सबर्ग में 18वीं सदी के कॉन्स्टेंटिनोव्स्की पैलेस में कहा, "इस युद्ध का अंत होना चाहिए... इसे बातचीत और कूटनीतिक माध्यम, जैसे भी हो अब सुलझाया जाना चाहिए।"

दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति ने दिया स्पष्ट संदेश

 

 सिरिल रामफोसा ने अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की, जिसमें सात अफ्रीकी नेता शामिल थे, इस बैठक में  उन्होंने "एक बहुत स्पष्ट संदेश के साथ कहा: कि रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे इस युद्ध को अब समाप्त करना होगा"। यूक्रेन और रूस के संघर्ष में अफ्रीकी शांति मिशन को जारी रखने के लिए रमाफोसा शनिवार को रूसी संघ के सेंट पीटर्सबर्ग पहुंचे थे।

अल जज़ीरा ने रामफोसा के हवाले से कहा, "इस युद्ध का अफ्रीकी महाद्वीप और वास्तव में दुनिया भर के कई अन्य देशों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।" इसके साथ ही रामफोसा ने अफ्रीकी शांति पहल के 10 बिंदुओं को भी रखा, जो "विश्वास-निर्माण उपायों" की एक श्रृंखला पर समझौते की मांग कर रहा है। 

पुतिन ने अफ्रीकी देशों की प्रशंसा की थी

बता दें कि यूक्रेन ने पिछले हफ्ते रूसी सेना के खिलाफ जवाबी कार्रवाई शुरू की है और इस बीच, पुतिन ने अपनी स्थिति दोहराई कि पिछले साल फरवरी में रूस द्वारा सीमा पर अपनी सशस्त्र सेना भेजने से बहुत पहले यूक्रेन और पश्चिमी देशों ने ही संघर्ष शुरू कर दिया था। उन्होंने कहा कि रूस ने यूक्रेनी पक्ष के साथ बातचीत से कभी इनकार नहीं किया, जिसे उसने ठुकरा दिया था। पुतिन ने यूक्रेन संघर्ष के प्रति अफ्रीकी देशों के "संतुलित दृष्टिकोण" की प्रशंसा की थी।
 

पुतिन ने कही थी ये बात...

पुतिन ने यात्रा पर आए नेताओं से कहा था, "हम यूक्रेन संकट पर अफ्रीकी दोस्तों के संतुलित रुख का स्वागत करते हैं।" पुतिन ने कहा था, "हम उन सभी के साथ रचनात्मक बातचीत के लिए तैयार हैं जो एक-दूसरे के हितों के साथ-साथ न्याय के सम्मान के सिद्धांतों के आधार पर शांति चाहते हैं।"

पुतिन ने यूक्रेन पर लगाया था आरोप

रूसी नेता ने यह भी कहा कि काला सागर के माध्यम से अपने सुरक्षित मार्ग को सुनिश्चित करने वाले सौदे के तहत यूक्रेनी अनाज का निर्यात उच्च वैश्विक खाद्य कीमतों के साथ अफ्रीका की समस्याओं को हल करने में मदद नहीं कर रहा है - क्योंकि केवल 3 प्रतिशत सबसे गरीब देशों में गया है। पुतिन ने कहा था कि खाद्य संकट पश्चिमी देशों की कार्रवाइयों के कारण हुआ है, न कि रूस द्वारा यूक्रेन में "विशेष सैन्य अभियान" कहे जाने के कारण।
 

दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति द्वारा जारी बयान के अनुसार, यह उल्लेख करना उचित है कि रूस की सांस्कृतिक राजधानी में उनका आगमन 16 जून 2023 को यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की के साथ रचनात्मक चर्चा के बाद हुआ।

 इनपुट- एएनआई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश