1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान में स्टाइलिश तरीके से दाढ़ी काटने के आरोप में नाइयों को हिरासत में लिया गया

पाकिस्तान में स्टाइलिश तरीके से दाढ़ी काटने के आरोप में नाइयों को हिरासत में लिया गया

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 04, 2019 05:32 pm IST,  Updated : Oct 04, 2019 05:32 pm IST

गुरुवार को आयी डॉन की खबर के मुताबिक, यह घटना 30 सितंबर की है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह मामला प्रकाश में आया है। 

Pakistan barber detained- India TV Hindi
 पाकिस्तान में स्टाइलिश तरीके से दाढ़ी काटने के आरोप में नाइयों को हिरासत में लिया गया Image Source : VIDEO GRAB (SOCIAL MEDIA)

पेशावर पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक स्थानीय व्यापारी संघ द्वारा लगाए गए प्रतिबंध के बावजूद ग्राहकों की दाढ़ी कथित तौर पर गैर-इस्लामी तरीके से काटने के आरोप में कम से कम चार नाइयों को हिरासत में लिया गया है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह जानकारी सामने आयी है।

गुरुवार को आयी डॉन की खबर के मुताबिक, यह घटना 30 सितंबर की है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह मामला प्रकाश में आया है। वीडियो में दुकानदारों के यूनियन के अध्यक्ष तथा समीन नाम के एक शख्स को पुलिस से हेयर ड्रेसर को हिरासत में लेने के लिए कहते हुये देखा जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने हेयरड्रेसर से पूछा कि वे स्टाइलिश तरीके से दाढ़ी को क्यों आकार दे रहे हैं, जबकि इस पर यहां प्रतिबंध लगा हुआ है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश