1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. मरियम नवाज ने किया ब्रिटेन दौरा पनामा पेपर्स लीक से जुड़े होने से इंकार

मरियम नवाज ने किया ब्रिटेन दौरा पनामा पेपर्स लीक से जुड़े होने से इंकार

 Written By: India TV News Desk
 Published : Feb 08, 2017 06:04 pm IST,  Updated : Feb 08, 2017 06:04 pm IST

इस्लामाबाद: पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज ने उन खबरों को हास्यास्पद करार दिया जिनमें कहा गया था कि उनका एक सप्ताह का ब्रिटेन दौरा पनामा पेपर्स लीक मामले से जुड़ा हुआ है।

maryam nawaz- India TV Hindi
maryam nawaz

इस्लामाबाद: पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज ने उन खबरों को हास्यास्पद करार दिया जिनमें कहा गया था कि उनका एक सप्ताह का ब्रिटेन दौरा पनामा पेपर्स लीक मामले से जुड़ा हुआ है।

समाचार पत्र डॉन के अनुसार मरियम के अचानक ब्रिटेन जाने से इस अटकल को बल मिला कि इस दौरे का ताल्लुक पनामा पेपर्स लीक मामले से हो सकता है जिसकी सुनवाई उच्चतम न्यायालय की पांच सदस्यीय पीठ कर रही है।

मरियम आज लंदन पहुंची जहां से उन्होंने ट्वीट किया कि वह अपने बेटे से मिलने के लिए ब्रिटेन में हैं। उन्होंने कहा, अपने बेटे से मिलने के लिए ब्रिटेन में हूं। इंशाअल्लाह एक सप्ताह में वापस चली जाउंगी। मीडिया के एक धड़े की ओर से मेरी यात्रा को दूसरे पहलू से पेश किया जाना हास्यास्पद है। प्रधानमंत्री शरीफ के परिवार का नाम पनामा पेपर्स में आया है। शरीफ और उनके परिवार ने आरोपों से इंकार किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश