1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान ने दिलीप कुमार, राज कपूर के पैतृक घरों को खरीदने की मंजूरी दी, किए जाएंगे संग्रहालय में तब्दील

पाकिस्तान ने दिलीप कुमार, राज कपूर के पैतृक घरों को खरीदने की मंजूरी दी, किए जाएंगे संग्रहालय में तब्दील

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 02, 2021 08:42 am IST,  Updated : Jun 02, 2021 08:43 am IST

पेशावर के जिला आयुक्त कैप्टन (सेवानिवृत्त) खालिद महमूद ने अभिनेताओं के घरों के वर्तमान मालिकों की आपत्तियों को खारिज कर दिया और दोनों घरों को पुरातत्व विभाग को सौंपने के आदेश दिए।

pakistan to turn dilip kumar raj kapoor homes into museum  पाकिस्तान ने दिलीप कुमार, राज कपूर के पैत- India TV Hindi
पाकिस्तान ने दिलीप कुमार, राज कपूर के पैतृक घरों को खरीदने की मंजूरी दी Image Source : AP (FILE)

पेशावर. पाकिस्तान में खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की सरकार ने मंगलवार को बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार और राज कपूर के पेशावर स्थित पैतृक घरों को खरीदने की मंजूरी प्रदान कर दी जिन्हें संग्रहालय में तब्दील किया जाएगा।

पेशावर के जिला आयुक्त कैप्टन (सेवानिवृत्त) खालिद महमूद ने अभिनेताओं के घरों के वर्तमान मालिकों की आपत्तियों को खारिज कर दिया और दोनों घरों को पुरातत्व विभाग को सौंपने के आदेश दिए।

जिला आयुक्त कार्यालय की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, ''जमीन (दिलीप कुमार और राज कपूर के घर) अधिग्रहण करने वाले विभाग के नाम रहेगी यानी निदेशक पुरातत्व एवं संग्रहालय।'' 

प्रांतीय सरकार ने कपूर के आवास की कीमत डेढ़ करोड़ रुपये जबकि कुमार के घर की कीमत 80 लाख रुपये तय की। हालांकि, कपूर की पैतृक हवेली के मालिक अली कादिर ने 20 करोड़ रुपये जबकि कुमार के पैतृक घर के मालिक गुल रहमान ने संपत्ति के लिए साढ़े तीन करोड़ रुपये की मांग की थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश