1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. दोस्त के साथ पटरी पर सेल्फी ले रही थी लड़की, ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत

दोस्त के साथ पटरी पर सेल्फी ले रही थी लड़की, ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 09, 2018 03:04 pm IST,  Updated : Feb 09, 2018 03:04 pm IST

थाईलैंड में रेल की पटरी पर अपने दोस्त के साथ सेल्फी ले रही एक लड़की की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई...

Representational Image | Pixabay- India TV Hindi
Representational Image | Pixabay

बैंकॉक: थाईलैंड में रेल की पटरी पर अपने दोस्त के साथ सेल्फी ले रही एक लड़की की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमनाज नवांतिब नाम की इस 24 वर्षीय लड़की ने गुरुवार को सैमसेन रेलवे स्टेशन पर अपने दोस्तों के साथ शराब पी और इसके बाद उन लोगों ने ट्रेन के साथ सेल्फी लेने का फैसला किया। सेल्फी लेने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से लड़की के पैर कट गए थे और बाद में उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया। 

पुलिस ने बताया कि मृतका के दोस्त का कहना है कि वे शराब पी रहे थे और इस बीच उन्होंने ट्रेन के साथ सेल्फी खींचने का फैसला किया लेकिन उन्हें दूसरे ट्रैक पर आती ट्रेन दिखाई नहीं दी। स्टेशन के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें इस दुर्घटना के बारे में स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 5 बजे खबर मिली। इस दुर्घटना में महिला का दाहिना पैर पूरी तरह कट गया और वह ट्रेन के साथ कुछ दूरी तक घिसटती रही। वहीं महिला का पुरुष मित्र ट्रेन से टक्कर के बाद दूर छिटक गया। हालांकि उसे भी सिर में गंभीर चोटें आई हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों घायलों को इसके बाद अस्पताल ले जाया गया, जहां लड़की की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के समय दोनों का एक तीसरा दोस्त भी मौजूद था। उसने बताया कि दुर्घटना के लगभग एक घंटे पहले तक उन तीनों ने रेलवे की पटरियों के पास शराब पी थी। पुलिस ने कहा कि वे इस मामले को लेकर ट्रेन के ड्राइवर और चश्मदीद गवाहों से पूछताछ करेंगे, साथ ही सिक्यॉरिटी कैमरा की फुटेज भी चेक करेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश