1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. कंटेनर में छिपी थी 'रसमिया' अल बगदादी की बहन 'रसमिया', तुर्की ने सीरिया से किया गिरफ्तार

कंटेनर में छिपी थी 'रसमिया' अल बगदादी की बहन 'रसमिया', तुर्की ने सीरिया से किया गिरफ्तार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 05, 2019 10:07 am IST,  Updated : Nov 05, 2019 10:07 am IST

तुर्की ने दावा किया है कि उसने आतंकी संगठन इस्‍लामिक स्‍टेट के सरगना अबू बकर अल बगदादी की बहन रसमिया को गिरफ्तार कर लिया है।

Al Baghdadi- India TV Hindi
Al Baghdadi Image Source : AP PHOTO

अंकारा। तुर्की ने दावा किया है कि उसने आतंकी संगठन इस्‍लामिक स्‍टेट के सरगना अबू बकर अल बगदादी की बहन रसमिया को गिरफ्तार कर लिया है। तुर्की के अधिकारियों के मुताबिक सीरिया के उत्तरी शहर अज़ाज़ में उसे पकड़ा गया है।  बताया जा रहा है कि रसमिया वहां एक कंटेनर में छुपी थी, जहां उसके साथ उसके पति और बहु के अलावा पांच बच्चे भी शामिल हैं। बता दें कि अमेरिकी सेना ने 26 अक्टूबर की रात बदगादी को मौत के घाट उतार दिया था। 

ऑपरेशन से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा एजेंसियों के लिए ये एक बड़ी कामयाबी है। आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट को खत्म करने में इससे मदद मिलेगी। फिलहाल अमेरिका अन्‍य सहयोगियों के साथ मिलकर आईएसआईएस के थिंक टैंक को खत्‍म करने की तैयारी कर रहा है। अधिकारियों के मुताबिक बगदादी की मौत के बाद इस्‍लामिक स्‍टेट के आतंकियों के बीच हड़कंप मच है। कई आतंकी सीरिया से भागने की फिराक में हैं। रसमिया के कंटेनर में मिलने से भी यही बात साबित होती है। 

बगदादी ने उत्तर-पश्चिमी सीरिया के इदलिब में अमेरिकी हमले के दौरान खुद को बम से उड़ा लिया था। अमेरिका ने इस ऑपरेशन का वीडियो और फोटोग्राफ भी जारी किया था। इसके बाद अमेरिका ने इस्लामिक स्टेट के एक प्रवक्ता अबू हसन अल-मुहाजिर को भी मार गिराया। अल मुहाजिर रविवार को उत्तरी सीरिया में जराबलस में कुर्द बलों के साथ अमेरिका के संयुक्त अभियान में मारा गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश