1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इजरायल-हमास जंग के बीच बेंजामिन नेतन्याहू से मिले अजित डोभाल, अटकलें तेज

इजरायल-हमास जंग के बीच बेंजामिन नेतन्याहू से मिले अजित डोभाल, अटकलें तेज

 Written By: Subhash Kumar @ImSubhashojha
 Published : Mar 12, 2024 07:12 am IST,  Updated : Mar 12, 2024 11:15 am IST

गाजा पट्टी में इजरायल और हमास के बीच भयानक जंग जारी है। इस बीच खबर आई है कि भारतीय राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात की है।

नेतन्याहू से मिले अजित डोभाल।- India TV Hindi
नेतन्याहू से मिले अजित डोभाल। Image Source : ANI

इजरायल और हमास के बीच जारी जंग के बीच भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने सोमवार को इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात की है। जानकारी के मुताबिक, दोनों के बीच गाजा में हमास के खिलाफ चल रहे युद्ध पर चर्चा हुई है। इस बैठक में बैठक में हमास के कब्जे से इजरायली बंधकों को छुड़ाने और मानवीय सहायता प्रदान करने के प्रयासों पर भी बात की गई है। 

किन अहम मुद्दों पर हुई चर्चा?

इजरायली अधिकारियों की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, बेंजामिन नेतन्याहू ने आज भारतीय राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मुलाकात की और उन्हें गाजा पट्टी में लड़ाई के हालिया घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी। दोनों पक्षों ने बंधकों की रिहाई और मानवीय सहायता के प्रयास पर भी चर्चा की। बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के निदेशक, प्रधानमंत्री के विदेश नीति सलाहकार और इजरायल में भारतीय राजदूत ने भी भाग लिया।

रफा में सैन्य अभियान शुरू करेगा इजरायल

दूसरी ओर खबर आई है कि इजरायली पीएम नेतन्याहू ने रविवार को दक्षिणी गाजा शहर रफा में सैन्य अभियान शुरू करने के लिए अपना रुख दोहराया है। इजरायली पीएम का कहना है कि वह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि इजरायल पर 7 अक्टूबर जैसा हमला दोबारा न हो। सीएनएन के मुताबिक, नेतन्याहू ने कहा कि हम वहां जाएंगे। हम कहीं जाने वाले नहीं हैं। आप जानते हैं, मेरे पास एक लाल रेखा है। आप जानते हैं कि लाल रेखा क्या है? वह 7 अक्टूबर दोबारा नहीं होगा। फिर कभी नहीं होगा। और ऐसा करने के लिए, हमें हमास की आतंकवादी सेना का विनाश पूरा करना है।

ये भी पढ़ें- अग्नि 5 मिसाइल परीक्षण पर दुनिया में भारत की बढ़ी धाक, अमेरिका बोला 'ताकत को ही मिलता है सम्मान'

रमजान के पहले ही दिन बरपा इजराइल का कहर, 24 घंटे में 67 फलस्तीनियों की मौत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश