1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान के खैबर जिले में ब्लास्ट, एक पुलिस अधिकारी की मौत

पाकिस्तान के खैबर जिले में ब्लास्ट, एक पुलिस अधिकारी की मौत

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Jul 25, 2023 06:32 pm IST,  Updated : Jul 25, 2023 06:38 pm IST

पाकिस्तान में फिर बम धमाके की खबर है। हाल के समय में पाकिस्तान में ब्लास्ट की घटनाएं बढ़ गई हैं।

पाकिस्तान के खैबर जिले में ब्लास्ट, एक पुलिस अधिकारी की मौत- India TV Hindi
पाकिस्तान के खैबर जिले में ब्लास्ट, एक पुलिस अधिकारी की मौत Image Source : FILE

Pakistan News: पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर जिले में ब्लास्ट की खबर है। जानकारी के अनुसार इस विस्फोट में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की मौत हो गई है। इस बा​त की पुष्टि स्थानीय मीडिया ने की है। पाकिस्तान मे आए दिन ब्लास्ट की खबरें आती रहती हैं। पाकिस्ताना के पाले पोसे गए आतंकवादी आज उसी की नाक में दम कर रहे हैं। 

पंजाब प्रांत में विस्फोट में 6 लोगों की हो गई थी मौत

इससे पहले भी ब्लास्ट की कई खबरें आई हैं। करीब एक महीने पहले पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक घर में भीषण विस्फोट हो गया थाइ इस विस्फोट में एक ही परिवार के कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई थी। विस्फोट इतना भयानक था कि लोगों के चीथड़े उड़ गए। घर का मलबा हवा में उड़कर आसपास जा गिरा। पुलिस के अनुसार यह घटना पंजाब प्रांत के कोट अड्डू जिले में हुई। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार मुजफ्फरगढ़ जिला पुलिस अधिकारी (डीपीओ) सैयद हसनैन हैदर ने कहा कि सभी मृतक एक ही परिवार के सदस्य थे, जो कबाड़ बेचने का काम करते थे।

खबर पख्तूनख्वा में आत्मघाती हमला, दो जवानों की हुई थी मौत

वहीं 27 मई को भी विस्फोट की एक खबर आई थी। आत्मघाती विस्फोट के कारण दो सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई थी। जानकारी के अनुसार अफगानिस्तान की सीमा से लगे उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान के अशांत कबाइली इलाके खैबर पख्तूनख्वा में शनिवार को पाकिस्तानी सुरक्षाबलों के काफिले को निशाना बनाकर एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से लदी मोटरसाइकिल को विस्फोट कर उड़ा लिया। इस कारण दो सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई और 19 अन्य घायल हुए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश