1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. ब्रिटेन में अफगान किशोरों ने 15 साल की लड़की को बनाया हवस का शिकार, जज ने कही बड़ी बात

ब्रिटेन में अफगान किशोरों ने 15 साल की लड़की को बनाया हवस का शिकार, जज ने कही बड़ी बात

 Published : Dec 09, 2025 01:53 pm IST,  Updated : Dec 09, 2025 01:53 pm IST

ब्रिटेन में अफगान किशोरों ने 15 साल की लड़की के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में दोनों किशोरों को जेल की सजा सुनाई गई है। सजा सुनाई जाने के दौरान मामले को लेकर जज ने कोर्ट में अहम टिप्पणी की थी।

Afghan Teens Rape Girl In England (Representational Image)- India TV Hindi
Afghan Teens Rape Girl In England (Representational Image) Image Source : PTI

Afghan Teens Rape 15-Year-Old Girl In England: अफगानिस्तान से ब्रिटेन गए दो अफगान किशोरों ने अपने देश को बदनाम करने वाला काम किया है। दोनों किशोर पिछले साल अकेले अफगानिस्तान से ब्रिटेन गए थे। दोनों किशोरों ने सेंट्रल इंग्लैंड में 15 साल की लड़की को हवस का शिकार बनाया था। इस मामले में दोनों को जेल की सजा सुनाई गई है। प्रॉसिक्यूटर ने वारविक क्राउन कोर्ट को बताया कि दोनों लड़के, जान जहानजेब और इसरार नियाजल 17 साल के हैं, उन्होंने मई में लेमिंगटन स्पा के एक पार्क में वीभत्स घटना को अंजाम दिया था। लड़की नशे में थी जिसका फायदा उठाकर अफगान किशोर उसे उसके दोस्तों से दूर ले गए थे।

लड़की ने बयान में क्या कहा?

कोर्ट में वो फुटेज भी दिखाई गई जिसे परेशान लड़की ने घटना के दौरान रिकॉर्ड किया था। फुटेज में लड़की को जोर-जोर से रोते और चिल्लाते हुए सुना जा सकता था। लड़की कहती रही "प्लीज मेरी मदद करो...मुझे जाने दो...मुझे घर जाना है।" पीड़ित लड़की ने एक बयान में कहा, " इस घटना ने उसे इंसान के तौर पर उसे पूरी तरह से बदल दिया है।" लड़की ने कहा कि यह घटना उसका पहला सेक्शुअल अनुभव था।

जज ने क्या कहा?

इस पूरे मामले में लोगों की चिंता को देखते हुए जज सिल्विया डी बर्टोडानो ने आदेश दिया कि जुर्म कबूल करने वाले दोनों किशोरों, जिनकी उम्र 17 साल है, उनके नाम बताए जा सकते हैं। जज ने कहा कि ऐसा करना जनता के हित में है। जहानजेब को 10 साल और 8 महीने की सजा दी गई है जो अगले साल की शुरुआत में 18 साल का हो जाएगा। नियाजल को 9 साल और 10 महीने की सजा सुनाई गई है। सजा पूरी होने के बाद दोनों को देश से निकाल दिया जाएगा।

पहले भी सामने आए हैं मामले

इस बीच यहां यह भी बता दें कि, , शरणार्थियों द्वारा किए गए अपराध, खासकर सेक्शुअल अपराध, ब्रिटेन में एक बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन गए हैं। खासकर ऐसे समय में जब स्टार्मर सरकार चैनल पार करके छोटी नावों में आने वाले हजारों प्रवासियों को रोकने का समाधान ढूंढ रही है। पिछले महीने एक अफगान नागरिक ने सेंट्रल इंग्लैंड के न्यूनेटन में एक 12 साल की लड़की के साथ रेप करने का जुर्म कबूल किया था। इससे पहले सितंबर में एक इथियोपियाई शख्स को लंदन के उत्तर में एपिंग में एक टीनएजर लड़की और एक दूसरी महिला के साथ सेक्शुअल असॉल्ट का दोषी पाए जाने के बाद जेल भेज दिया गया था। दोनों मामलों की वजह से बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन भी हुए थे। विरोध प्रदर्शनों के दौरान हिंसा भी हुई थी। 

यह भी पढ़ें:

अमेरिका के संभावित हमले से बेपरवाह दिखे वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो, किया डांस; देखें VIDEO

जिसने भूकंप के मलबे से निकाला, चीनी महिला ने उसे ही अपना पति बनाया; रोमांचक है कहानी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश