1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. इवांका ट्रम्प को भी पसंद आया पीएम मोदी का योग आसन वाला वीडियो, कहा-'वंडरफुल, थैंक यू'

इवांका ट्रम्प को भी पसंद आया पीएम मोदी का योग आसन वाला वीडियो, कहा-'वंडरफुल, थैंक यू'

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 31, 2020 05:55 pm IST,  Updated : Mar 31, 2020 05:55 pm IST

लॉकडाउन के दौरान लोगों को फिट रहने के लिये प्रोत्साहित करनेवाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वीडियो लोगों को पसंद आ रहा है। इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया जताते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की बेटी इवांका ट्रम्प ने कहा-दिस इज वंडरफुल, थैंक यू नरेंद्र मोदी।

इवांका ट्रम्प को भी पसंद आया पीएम मोदी के योग आसन वीडियो, कहा-'वंडरफुल, थैंक यू'- India TV Hindi
इवांका ट्रम्प को भी पसंद आया पीएम मोदी के योग आसन वीडियो, कहा-'वंडरफुल, थैंक यू' Image Source : AP

नई दिल्ली: लॉकडाउन के दौरान लोगों को फिट रहने के लिये प्रोत्साहित करनेवाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वीडियो लोगों को पसंद आ रहा है। इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया जताते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की बेटी इवांका ट्रम्प ने योग निद्रा आसन को बहुत अच्छा बताया है। उन्होंने पीएम मोदी के ट्वीट पर कहा-दिस इज वंडरफुल, थैंक यू नरेंद्र मोदी।

 पीएम मोदी ने ‘‘योग निद्रा’’ का वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया था, ‘‘ जब भी समय मिलता है, मैं हफ्ते में 1-2 बार योग निद्रा का अभ्यास अवश्य करता हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ इससे शरीर स्वस्थ और मन प्रसन्न रहता है, साथ ही यह तनाव और चिंता को कम भी करता है। ’’ प्रधानमंत्री ने कहा ‘‘ इंटरनेट पर आपको योग निद्रा के कई वीडियो मिलेंगे। अंग्रेजी और हिन्दी में 1-1 वीडियो साझा कर रहा हूं।’’ 

गौरतलब है कि रविवार को ‘‘मन की बात’’ कार्यक्रम के दौरान एक श्रोता ने प्रधानमंत्री से पूछा था कि वे देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान क्या कर रहे हैं और अपनी फिटनेस का कैसे ख्याल रखते हैं? इस दौरान प्रधानमंत्री ने योग का जिक्र करते हुए कहा था कि वे न तो फिटनेस विशेषज्ञ हैं और न ही चिकित्सा विशेषज्ञ हैं, लेकिन योग का अभ्यास कई वर्षों से उनके जीवन का एक अभिन्न अंग रहा है। उन्होंने कहा था ‘‘कुछ योग आसनों से मुझे बहुत फायदा हुआ। संभव है कि लॉकडाउन के दौरान इनसे आपको भी कुछ मदद मिल जाए। (इनपुट-भाषा)

 

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश