1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. स्पेसएक्स का प्रक्षेपण खराब मौसम के कारण टला, अब शनिवार को होगी लॉन्चिंग

स्पेसएक्स का प्रक्षेपण खराब मौसम के कारण टला, अब शनिवार को होगी लॉन्चिंग

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 28, 2020 08:36 am IST,  Updated : May 28, 2020 01:36 pm IST

मौसम खराब होने के कारण स्पेसएक्स का पहला प्रक्षेपण खराब मौसम के कारण लॉन्च से 16 मिनट पहले इसे टाल दिया गया। अब इसकी लॉन्चिंग शनिवार के दिन की जाएगी।

Historic SpaceX-NASA launch called off- India TV Hindi
Historic SpaceX-NASA launch called off Image Source : AP

वाशिंग्टन: नासा के दो अंतरिक्ष यात्रियों के साथ स्पेसएक्स के रॉकेट का ऐतिहासिक प्रक्षेपण मौसम खराब होने की वजह से बुधवार को 17 मिनट पहले ही रोक दिया गया। प्रक्षेपण के लिए अब शनिवार दोपहर का समय निर्धारित किया गया है। स्पेसएक्स कंपनी द्वारा निर्मित इस अंतरिक्षयान को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र के लिए दोपहर में उड़ान भरनी थी जिससे यह पिछले तकरीबन एक दशक के बाद अंतरिक्ष यात्रियों के साथ होने वाली नासा की पहली अंतरिक्ष उड़ान होती। 

लेकिन बादल के गरजने और बिजली कड़कने के खतरे के चलते इसे टालना पड़ा। अंतरिक्षयान से बिजली टकराने का खतरा था। स्पेसएक्स के फाल्कन 9 रॉकेट से नासा के पायलट डग हर्ली और बॉब बेन्कन को उड़ान भरनी थी। नासा के प्रशासक जिम ब्राइडेनस्टाइन ने ट्वीट किया, ‘‘आज प्रक्षेपण नहीं होगा। हमारे चालक दल के सदस्यों डग और बेन्कन की सुरक्षा हमारी शीर्ष प्राथमिकता है।’’ 

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उपराष्ट्रपति माइक पेंस दोनों इस ऐतिहासिक क्षण को देखने पहुंचे थे। स्पेसएक्स के संस्थापक एलन मस्क का सपना रही इस उड़ान से यह पहली बार होता कि कोई निजी कंपनी अंतरिक्ष में मनुष्यों को भेजती। अभी इस पर ट्रम्प और व्हाइट हाउस की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है कि क्या वह अगले प्रक्षेपण के लिए फिर से फ्लोरिडा जाएंगे।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश