1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिकी सेना की चेतावनी, आईएस के आतंकी आत्मसमर्पण करें या मरने को तैयार रहें

अमेरिकी सेना की चेतावनी, आईएस के आतंकी आत्मसमर्पण करें या मरने को तैयार रहें

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jan 12, 2018 11:28 am IST,  Updated : Jan 12, 2018 11:28 am IST

अमेरिकी सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अगर इस्लामिक स्टेट समूह के जिहादी अगर आत्मसमर्पण नहीं करते हैं तो अमेरिका एवं उसके सहयोगी देशों की सेना आतंकवादियों को गोली मार देगी या उनपर बम गिरा देगी।

US military alert isis surrender or be ready to die- India TV Hindi
US military alert isis surrender or be ready to die

वाशिंगटन: अमेरिकी सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अगर इस्लामिक स्टेट समूह के जिहादी अगर आत्मसमर्पण नहीं करते हैं तो अमेरिका एवं उसके सहयोगी देशों की सेना आतंकवादियों को गोली मार देगी या उनपर बम गिरा देगी। (अमेरिका में मृत्युदंड पाए भारतीय मूल के पहले कैदी की सजा पर लग सकती है रोक )

कमांड सार्जेंट मेजर जॉन ट्रोकसेल ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर आईएस के सदस्यों को चेताया कि अगर वह आत्मसमर्पण नहीं करते हैं तो उन्हें मार दिया जाएगा। उन्होंने फेसबुक पर लिखा कि अगर वह आत्मसमर्पण करते हैं तो उन्हें जेल में सुरक्षित रखेंगे और उन्हें खाना, चारपाई देंगे और उचित प्रक्रिया का पालन करेंगे।

उन्होंने कहा कि अगर वह आत्मसमर्पण नहीं करते हैं तो हम उन्हें सुरक्षा बलों द्वारा मरवा देंगे, उनपर बम गिराएंगे, उन्हें चेहरे पर गोली मार देंगे, या फावड़े से मार-मार कर उनकी हत्या कर देंगे। पोस्ट में अमेरिकी सैनिक की फोटो भी है जो फावड़ा पकड़ा हुआ है और किसी को संदेह है कि किसी व्यक्ति की फावड़े से कैसे हत्या की जा सकती है तो ट्रोकसेल ने बुधवार को एक डायग्राम पोस्ट करके इसे समझाया भी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश