1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. वालमार्ट ने लिया बड़ा फैसला, 21 साल से कम उम्र के लोगों को बंदूक नहीं बेचेगा

वालमार्ट ने लिया बड़ा फैसला, 21 साल से कम उम्र के लोगों को बंदूक नहीं बेचेगा

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Mar 02, 2018 10:49 am IST,  Updated : Mar 02, 2018 10:49 am IST

अमेरिकी कंपनी वालमार्ट ने बंदूक खरीदने के लिए न्यूनतम उम्रसीमा बढ़ाकर 21 साल कर दी है। समाचार एजेंसी 'एफे' के अनुसार वालमार्ट ने हालिया घटनाओं के बाद बंदूक खरीदने...

 Wal-Mart big decision guns will not sell people under the...- India TV Hindi
Wal-Mart big decision guns will not sell people under the age of 21

वाशिंगटन: अमेरिकी कंपनी वालमार्ट ने बंदूक खरीदने के लिए न्यूनतम उम्रसीमा बढ़ाकर 21 साल कर दी है। समाचार एजेंसी 'एफे' के अनुसार वालमार्ट ने हालिया घटनाओं के बाद बंदूक खरीदने की न्यूनतम उम्रसीमा बढ़ाने के अलावा अपनी वेबसाइट से असॉल्ट राइफल से मिलती जुलती चीजें हटा ली है। (पाकिस्तान में किया गया भारतीय राजनयिक का अपमान )

वर्ष 2015 में वालमार्ट ने असॉल्ट राइफल बेचना बंद कर दिया था। इस राइफल का इस्तेमाल फरवरी 2014 में फ्लोरिडा के एक स्कूल में हुए जनसंहार समेत कई घटनाओं में हुआ था।

कंपनी ने एक बयान में कहा, "एक कंपनी के तौर पर खिलाड़ियों और शिकारियों की सेवा करना हमारी परंपरा रही है और हम जिम्मेदारी के साथ यह कार्य करते रहेंगे।"

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश