1. Hindi News
  2. बिहार
  3. नालंदा: पहली लिस्ट आते ही जन सुराज में शुरू हुई बगावत, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने दिया इस्तीफा

नालंदा: पहली लिस्ट आते ही जन सुराज में शुरू हुई बगावत, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने दिया इस्तीफा

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Oct 10, 2025 04:42 pm IST,  Updated : Oct 10, 2025 04:48 pm IST

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले पहले ही जन सुराज में बगावत शुरू हो गई है। पार्टी के 200 कार्यकर्ताओं ने नालंदा में इस्तीफा दे दिया है।

जन सुराज से 200 कार्यकर्ताओं ने दिया इस्तीफा।- India TV Hindi
जन सुराज से 200 कार्यकर्ताओं ने दिया इस्तीफा। Image Source : REPORTER INPUT

नालंदा: हाल ही में प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुरान ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की है। प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी होने के बाद नालंदा जिले में जन सुराज पार्टी के अंदर बगावत शुरू हो गई है। नालंदा जिले में वर्तमान में तीन उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है। जिसका विरोध स्थानीय कार्यकर्ताओं के द्वारा किया जा रहा है। नालंदा विधानसभा के करीब 200 कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से इस्तीफा देने की पेशकश कर दी है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जन सुराज पार्टी के लिए प्रियदर्शी अशोक कुमार शुरुआती दौर से ही काम कर रहे थे, लेकिन पार्टी ने छलावा करते हुए टिकट किसी और को दे दिया। 

पार्टी कार्यकर्ताओं ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

प्रियदर्शी अशोक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा कि नालंदा विधानसभा से हम लोगों की शिक्षा, रोजगार और विकास के लिए चुनाव लड़ेंगे। चुनाव जीतने के बाद जो भी पार्टी सत्ता में आएगी उनका हम लोग साथ देंगे। उन्होंने कहा कि जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कार्यकर्ताओं के साथ छलावा किया है। वही कार्यकर्ताओं का भी कहना है कि हम लोग जिस तरह से सामूहिक इस्तीफा दे रहे हैं, नालंदा जिले में जन सुराज पार्टी को झटका लगेगा।

जन सुराज की पहली लिस्ट जारी

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में कुल 51 प्रत्याशियों के नाम हैं। इनमें कई बड़े चेहरे भी शामिल हैं। जन सुराज ने जिन 51 नामों का ऐलान किया है, उसमें सबसे ज्यादा 17 उम्मीदवार अति पिछड़े वर्ग के हैं। वहीं, 11 पिछड़े और 8 या 9 अल्पसंख्यक हैं। अन्य उम्मीदवार सामान्य वर्ग के हैं। पार्टी ने सिर्फ 7 आरक्षित सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया है, लेकिन 51 नामों में 28 पिछड़े या अति पिछड़े वर्ग से हैं। (इनपुट- शिव कुमार)

यह भी पढ़ें-

क्या जनसुराज से चुनाव लड़ेंगी पवन सिंह की पत्नी? जानें प्रशांत किशोर से मुलाकात के बाद क्या बोलीं ज्योति सिंह

बिहार चुनाव: 'जहां हमारे पीएम हैं, वहां...', चिराग पासवान ने NDA में सीट बंटवारे को लेकर दिया बड़ा बयान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।