1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार में हार के बाद अब क्या करेंगे प्रशांत किशोर? जन सुराज के प्रवक्ता ने दिया जवाब

बिहार में हार के बाद अब क्या करेंगे प्रशांत किशोर? जन सुराज के प्रवक्ता ने दिया जवाब

 Written By: Vinay Trivedi
 Published : Nov 16, 2025 11:20 am IST,  Updated : Nov 16, 2025 11:37 am IST

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में जन सुराज पार्टी की हार क्यों हुई, उनसे कहां गलती हो गई और अब प्रशांत किशोर का अगला कदम क्या होगा, इस आर्टिकल में पढ़ें कि पार्टी के प्रवक्ता पवन वर्मा ने क्या जवाब दिए।

Pavan Verma on pk- India TV Hindi
प्रशांत किशोर की आगे की राह अब क्या है? Image Source : ANI SCREENGRAB/PTI

Bihar Election Results 2025: बिहार के विधानसभा चुनाव में प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज की करारी हार हुई है। जन सुराज पार्टी बिहार में 1 सीट भी नहीं जीत पाई। पार्टी के प्रदर्शन पर सफाई देते हुए जन सुराज के प्रवक्ता पवन वर्मा ने कहा कि स्थापित पार्टियों से लड़ना थोड़ा कठिन होता है। वहीं, प्रशांत किशोर की आगे की रणनीति पर भी पवन वर्मा ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर के अगले कदम के बारे में वे खुद बताएंगे। चुनाव के नतीजे अभी आए ही हैं। हमारी पार्टी उसकी समीक्षा करेगी। हम सब चकित हैं। हमारी पदयात्रा के दौरान, बड़ी संख्या में लोग आए थे लेकिन वह संख्या वोट्स में कन्वर्ट नहीं हो पाई। हमने जो मुद्दे उठाए वही आगे जाकर चुनाव में मुद्दा बने। लेकिन सीटें ना मिलना सोचने का विषय है।

बीजेपी की B टीम कहे जाने पर दिया जवाब

BJP की B टीम कहे जाने के जवाब में जन सुराज पार्टी के प्रवक्ता पवन वर्मा ने कहा कि अगर हम BJP की टीम-B हैं, तो हम BJP की सहनशीलता की तारीफ करते हैं। बिहार में, हमने करप्शन के सबूतों के साथ NDA के 4-5 मंत्रियों पर केस चलवाए। हमारे आने के बाद ही एक तीसरा ऑप्शन खुला था। मुझे तो लगता है कि लोगों को लगा कि कहीं आरजेडी ना आ जाए, इस चक्कर में उन्होंने NDA को वोट दे दिए।

जन सुराज प्रवक्ता का कांग्रेस पर निशाना

वहीं, कांग्रेस पार्टी के प्रदर्शन पर बोलते हुए पवन वर्मा ने कहा कि कांग्रेस की महत्वाकांक्षाएं उनकी चुनावी क्षमता से बहुत ज्यादा हैं। उन्हें बुनियादी बात समझ नहीं आती है। उनको ये बात समझनी होगी कि बिना नींव के घर की पहली मंजिल नहीं बनती। कांग्रेस के पास जमीनी संगठन नहीं है। बिहार में तो उसका अस्तित्व ही नहीं था। राहुल गांधी का चुनाव के दौरान आकर मोटरसाइकिल चलाना या नहाने के लिए तालाब में कूदना, सुर्खियां बना सकता है लेकिन इससे कांग्रेस पार्टी मजबूत नहीं होगी।

पार्टी प्रवक्ता ने की नीतीश की तारीफ

जन सुराज पार्टी के प्रवक्ता पवन वर्मा के मुताबिक, नीतीश इस चुनाव में 'एक्स' फैक्टर थे। लोगों को लगा था कि नीतीश कुमार का दौर खत्म हो गया। नीतीश पिछले 20 साल से सीएम हैं। लालू यादव के जंगल राज के बाद नीतीश का सबसे बड़ा योगदान कानून-व्यवस्था बहाल करने का था। उनका अपना व्यक्तित्व है। उनका व्यक्तित्व ऐसा था कि वे फ्यूचर के प्रधानमंत्री हो सकते थे।

ये भी पढ़ें-

EXCLUSIVE: पहले तेज प्रताप और अब रोहिणी... RJD को 25 सीटों का श्राप देने वाले मदन साह से जानिए सबकी आंखों में क्यों चुभते हैं संजय यादव

Explainer: ये पहली बार नहीं जब बुरी तरह फेल हुई प्रशांत किशोर की पॉलिटिकल स्ट्रैटेजी, पढ़िए 2017 में उनकी नाकामयाबी का किस्सा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।