Monday, February 02, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. बेहद आसान हैं नए पैन कार्ड बनवाने का तरीका, जानिए

बेहद आसान हैं नए पैन कार्ड बनवाने का तरीका, जानिए

नई दिल्ली: पैन कार्ड गुम हो जाने पर अक्सर लोग परेशान हो जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वित्तीय लेन देन जैसे तमाम कामों में इस्तेमाल आने वाला पैन कार्ड बहुत ही आसानी

India TV Business Desk
Published : May 20, 2015 01:35 pm IST, Updated : Jul 05, 2015 04:44 pm IST

pan card
भरे फॉर्म और करें भुगतान-
नया पैन कार्ड बनवाने के लिए आपको एक फॉर्म भरना होगा। फॉर्म भरने के दौरान यह सावधानी बरतें कि आपको सभी कॉलम भरने हैं लेकिन बाएं वाले मार्जिन के किसी भी बाक्स को सही या गलत का निशान नहीं लगाना है। नए कार्ड को बनवाने के लिए आपको 105 रुपए का भुगतान करना होगा। यह भुगतान आप क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड के साथ साथ चेक एवं डिमांड ड्राफ्ट से भी कर सकते हैं। सावधानी से पूरा फॉर्म भरकर सबमिट करने के बाद आपके पास आपको एक एकनॉलेजमेंट रिसीट मिल जाएगा। इस रिसीट का प्रिंट आउट निकालना जरूरी है।

इस रिसीट पर 2.5 सेमी गुणा 3.5 सेमी की एक फोटो चिपकानी होती है। ध्यान दें फोटो रंगीन होनी चाहिए। इसके बाद आप इस पर हस्ताक्षर कर दें। इसके बाद आपको इसे पुणे के एक एनएसडीएल ऑफिस भेजना होता है। मगर आपको इस फॉर्म के साथ साथ भुगतान की राशि का चेक या डिमांड ड्राफ्ट, एड्रेस प्रूफ और डेट ऑफ बर्थ के प्रमाणपत्र भी भेजने होते हैं। अगर आपने ऑनलाइन आवेदन किया है तो आपको करीब 15 दिनों के भीतर आपका पैन कार्ड मिल जाएगा।

न आए तो जांचे अपने पैन कार्ड का स्टेटस-
अगर आपको 15 दिनों के भीतर पैन कार्ड नहीं मिलता है तो आप आयकर विभाग की साइट पर जाकर वहां पैन कॉलम पर क्लिक करके अपने कार्ड का स्टेटस जान सकते हैं। आप मोबाइल पर NSDLPAN टाइप कर 57575 पर संदेश भेजकर भी स्थिति जान सकते हैं।

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिज़नेस से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement