1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. दिल्ली: मोटरसाइकल चलाने को लेकर हुई बहस में मारा चाकू, एक व्यक्ति की मौत

दिल्ली: मोटरसाइकल चलाने को लेकर हुई बहस में मारा चाकू, एक व्यक्ति की मौत

 Reported By: Kumar Sonu
 Published : Mar 01, 2021 04:43 pm IST,  Updated : Mar 01, 2021 04:54 pm IST

दिल्ली के डीडीयू अस्पताल से सोमवार को पुलिस को एक केस के मामले में जानकारी मिली जिसमें चाकू से वार करने के बारे में बताया गया। सूरज प्रकाश और चंदर प्रकाश दोनों को डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसमें चाकू से चोट की बात कही गई थी।

दिल्ली: मोटरसाइकल चलाने को लेकर हुई बहस में मारा चाकू, एक व्यक्ति की मौत- India TV Hindi
दिल्ली: मोटरसाइकल चलाने को लेकर हुई बहस में मारा चाकू, एक व्यक्ति की मौत

नई दिल्ली: दिल्ली के डीडीयू अस्पताल से सोमवार को पुलिस को एक केस के मामले में जानकारी मिली जिसमें चाकू से वार करने के बारे में बताया गया। सूरज प्रकाश और चंदर प्रकाश दोनों को डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसमें चाकू से चोट की बात कही गई थी। एएसआई सत्यवान उस सूचना पर डीडीयू अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर ने धारदार हथियार से सूरज प्रकाश सिंह और चंदन प्रकाश पर चोट का उल्लेख किया। 

सूरज प्रकाश सिंह बयान देने के लिए ठीक नही थे इसलिए, चंदन प्रकाश का बयान दर्ज किया गया जिसमें उसने आरोप लगाया था कि काकू (आपराधिक प्रकार का व्यक्ति) अपनी मोटर साइकिल को तेज गति से चला रहा था और शिकायतकर्ता के सामने से गलत तरीके से चलाते हुए जा रहा था। शिकायतकर्ता ने इस पर आपत्ति जताई और दोनों ने बहस हुई। जिसके बाद काकू ने अपने साथियों को बुलाया, कुछ देर बाद मोनू (यूपी), छोटू मुखबीर और कुछ अन्य मौके पर आए। अपने साथियों को देखते ही काकू ने सूरज प्रकाश सिंह और चंदन प्रकाश पर चाकू से हमला कर दिया। 

इस बयान के आधार पर पुलिस स्टेशन बिंदापुर में एक प्राथमिकी दर्ज की और जांच एसआई किशोर कुमार को सौंपी गई। सोमवार को जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली की घायल प्रकाश सिंह की डीडीयू अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई है। उस सूचना पर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए डीडीयू अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया था। जिसके बाद पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर कई छापेमारी कर आरोपी व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान काकू के पास से वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।