1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ के बाद दो कुख्यात गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ के बाद दो कुख्यात गिरफ्तार

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 11, 2021 09:11 am IST,  Updated : Jul 11, 2021 09:11 am IST

पुलिस से मिली सूचना के अनुसार, दिल्ली पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि ये बदमाश उत्तम नगर टर्मिनल के पास से गुजरने वाले है, पुलिस ने इनपुट के आधार पर वहां ट्रैप लगा रखा था। 

Delhi Police arrests two after encounter दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ के बाद दो कुख्यात गिर- India TV Hindi
दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ के बाद दो कुख्यात गिरफ्तार Image Source : PIXABAY

नई दिल्ली. दिल्ली पुलिस ने 7 जुलाई को उत्तम नगर इलाके में हुई लूट के मामले में दो बदमाशों को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया। दरअसल इन बदमाशों ने उत्तम नगर इलाके में एक घर में घुसकर वहां रहने वाले लोगों को बंधक बना लूट को अंजाम दिया था। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। तभी से पुलिस को इनकी तलाश थी। आज सुबह इन बदमाशों में से 2 एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिए गए।

पुलिस से मिली सूचना के अनुसार, दिल्ली पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि ये बदमाश उत्तम नगर टर्मिनल के पास से गुजरने वाले है, पुलिस ने इनपुट के आधार पर वहां ट्रैप लगा रखा था। दोनों बदमाश जैसे ही यहां पहुंचे तो पुलिस को देखकर भागने लगे, पुलिस ने इन्हें रोकने की कोशिश की तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की। पुलिस की फायरिंग में एक गोली बदमाश के पैर में लगी। पुलिस को अभी भी इनके एक साथी की तलाश है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।