राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड के बीच दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण (Air Pollution) भी अपने चरम पर है। राजधानी दिल्ली को स्मॉग (धुंध) की मोटी चादर ने घेर लिया है। दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में औसतन AQI लेवल 470 के आसपास दर्ज किया गया है। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के अनुसार ये 'गंभीर' कैटेगरी में आता है।
दिल्ली के कई इलाकों में धुंध के कारण दृश्यता कम रही। सड़कों पर वाहन रेंग-रेंग कर चल रहे हैं। बाराखंभा रोड और पंडित पंत मार्ग जहां सुबह 6 बजे AQI 474 और 417 दर्ज किया गया है। धुंध के चलते दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में लोग हेडलाइट जलाकर धीरे-धीरे गाड़ी चलाते हुए दिखाई दिए।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, 0-50 के बीच का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 'अच्छा', 51-100 'संतोषजनक', 101-200 'मध्यम', 201-300 'खराब', 301-400 'अत्यंत खराब' और 401-500 'गंभीर' माना जाता है।
इनमें से प्रत्येक श्रेणी प्रदूषण के स्तर और उससे जुड़े स्वास्थ्य जोखिमों को दर्शाती है। उदाहरण के लिए, 'गंभीर' श्रेणी का AQI स्वस्थ लोगों के लिए भी खतरनाक है, और ऐसे में बाहर निकलने या खुले में व्यायाम करने से बचना चाहिए।
संपादक की पसंद