1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली: कोविड-19 की स्थिति पर LG और सीएम केजरीवाल के साथ बैठक करेंगे गृह मंत्री अमित शाह

दिल्ली: कोविड-19 की स्थिति पर LG और सीएम केजरीवाल के साथ बैठक करेंगे गृह मंत्री अमित शाह

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 13, 2020 04:17 pm IST,  Updated : Jun 13, 2020 04:17 pm IST

दिल्ली में संक्रमण के 36 हजार मामले सामने आ चुके हैं जबकि अब तक इस महामारी से राजधानी में 1200 से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

Amit Shah- India TV Hindi
Home Minister Amit Shah Image Source : FILE

नई दिल्ली. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 की स्थिति पर चर्चा के लिये रविवार को दिल्ली के उप-राज्यपाल अनिल बैजल और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ बैठक करेंगे। यह बैठक दिल्ली में कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामलों के मद्देनजर बुलाई गई है।

दिल्ली में संक्रमण के 36 हजार मामले सामने आ चुके हैं जबकि अब तक इस महामारी से राजधानी में 1200 से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

शाह के कार्यालय की तरफ से ट्वीट किया गया, “गृह मंत्री अमित शाह और स्वास्थ्य मंत्री डॉ.हर्षवर्धन राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के संदर्भ में स्थिति की समीक्षा के लिये दिल्ली के उप- राज्यपाल, मुख्यमंत्री और एसडीएमए के सदस्यों के साथ कल, 14 जून को सुबह 11 बजे बैठक करेंगे। एम्स के निदेशक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस दौरान मौजूद रहेंगे।” 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।