1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. न्‍यूज
  4. गंभीर ने केजरीवाल से कहा, लोगों की जान से और कितना खेलेंगे?

गंभीर ने केजरीवाल से कहा, लोगों की जान से और कितना खेलेंगे?

 Written By: IANS
 Published : Apr 25, 2020 10:18 pm IST,  Updated : Apr 26, 2020 06:59 am IST

भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जोरदार हमला बोला। गंभीर ने ट्वीट कर केजरीवाल से सवाल करते हुए कहा है कि आखिरकार वो लोगों की जान से और कितना खेलेंगे।

Gambhir- India TV Hindi
Gautam Gambhir Image Source : FILE

नई दिल्ली. भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जोरदार हमला बोला। गंभीर ने ट्वीट कर केजरीवाल से सवाल करते हुए कहा है कि आखिरकार वो लोगों की जान से और कितना खेलेंगे। गंभीर ने दिल्ली सरकार पर लोगों को जरूरी सुविधाएं मुहैया न करा पाने का भी आरोप लगाया है।

गौतम गंभीर ने ट्वीट किया, "लोगों की जान से और कितना खेलेंगे अरविंद केजरीवाल। राशन दुकानदारों ने दिल्ली सरकार के दावों की धज्जियां उड़ा दी हैं। न पीपीआई किट्स हैं न टेस्ट और न इलाज। बीते एक महीने से वे निहत्थे लड़ाई लड़ रहे हैं। क्या सिर्फ मरने के बाद मुआवजे के लिए चुना है सरकार को। शर्मनाक।"

इसके साथ ही गंभीर ने राशन की दुकानों की तस्वीरें भी साझा की हैं, जो बंद दिख रही हैं। लोगों के संक्रमित होने के बाद परिवार के लिए मुआवजा और कोविड-19 टेस्ट न कराने को लेकर गौतम गंभीर ने दिल्ली सरकार की जमकर आलोचना की। इसके अलावा गौतम गंभीर ने खाद्य एवं संभरण अधिकारी को लिखे गए एक शिकायत पत्र को भी साझा किया है। इस पत्र में लिखा गया है कि दिल्ली सरकार ने कोविड-19 महामारी संकट के दौर में भी राशन दुकानदारों और उनके सहायकों का अभी तक कोरोना टेस्ट नहीं कराया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें दिल्ली